Connect with us

ख़बर रायपुर

हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित ..

Published

on


हाईस्कूल में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12 ,


हायर सेकण्डरी में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91 ,


10 वीं के टॉप-10 में 59 विद्यार्थियों ने बनाया स्थान जशपुर की सिमरन सब्बा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान ,


12 वीं की टॉप-10 सूची में 20 विद्यार्थी शामिल सरायपाली की महक अग्रवाल प्रथम स्थान पर ..


रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने आज मण्डल के सभागृह में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायरसेकण्डरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किये। हाई स्कूल परीक्षा में 75.61 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी परीक्षा में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

श्रीमती पिल्ले ने समस्त सफल परीक्षार्थियों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है इसे ध्यान रखते हुये, जो परीक्षार्थी असफल हो गये हैं, वे निराश न हो। पुनः अच्छी पढ़ाई करके परीक्षा में सम्मिलित होने पर सफलता अवश्य मिलेगी।


कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के टॉप -10 में कुल 59 विद्यार्थी और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की मैरिट लिस्ट के टॉप-10 में 20 विद्यार्थी हैं। दसवी बोर्ड परीक्षा के मैरिट लिस्ट में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम जशपुर की सिमरन सब्बा ने 99.50 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकण्डरी स्कूल कोपरा जिला गरियाबंद की होनिशा ने 98.83 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के मैरिट लिस्ट में इवास वूडलैंड अंग्रेजी माध्यम हायर सेकण्डरी स्कूल सराईपाली जिला की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना अंतर्गत गुरूघासीदास शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कुल जिला बलौदा-बाजार की कोपल अम्बष्ट ने 97 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में 3 लाख 45 हजार 686 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3 लाख 40 हजार 220 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें से 3 लाख 39 हजार 994 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2 लाख 57 हजार 072 है। इस प्रकार 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12 रहा। घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में 1 लाख 17 हजार 519 (34.56 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में 1 लाख 23 हजार 386 (36.29 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में 16 हजार 165 (4.75 प्रतिशत) विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। पास श्रेणी में 02 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 19 हजार 012 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है। विभिन्न कारणों से 226 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गये हैं, जिनमें 15 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं तथा 205 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 06 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है।


हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में 3 लाख 30 हजार 681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 75.05 था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में पंजीकृत 2 लाख 61 हजार 077 परीक्षार्थियों में से 2 लाख 58 हजार 704 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2 लाख 08 हजार 789 है अर्थात् कुल 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91 है। इसमें प्रथम श्रेणी में 88 हजार 101 (34.07 प्रतिशत), द्वितीय श्रेणी में 1 लाख 09 हजार 185 (42.22 प्रतिशत) तथा तृतीय श्रेणी में 11 हजार 498 (4.45 प्रतिशत) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। पास श्रेणी में 05 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पूरक की पात्रता 22 हजार 232 परीक्षार्थियों को मिली है। विभिन्न कारणों से 129 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गये, जिसमें 31 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 96 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 02 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है।


हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में 3 लाख 23 हजार 625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 79.96 था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।


छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शैक्षणेत्तर गतिविधियों में हाईस्कूल परीक्षा 2024 में 1108 एवं हायर सेकण्डरी 2024 में 1131 सहित कुल 2239 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किये गये हैं। मण्डल द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार प्रावीण्य सूची में शैक्षणेत्तर गतिविधियों के अंक नहीं जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। अतः इस वर्ष बोनस अंक को छोड़कर अस्थाई प्रावीण्य सूची तैयार की गई है।


परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट https://cg.results.nic.in, https://www.results.cg.nic.in तथा https://www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। इस अवसर पर सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल श्रीमती पुष्पा साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 मिनट ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending