Connect with us

खबर सक्ती ...

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भुवनेश्वर उड़ीसा नई दिल्ली के निर्देश पर किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में ..

Published

on

सक्ती, जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में दिनांक 8 एवं 9 जून 2024 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भुवनेश्वर उड़ीसा नई दिल्ली के निर्देशानुसार किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विद्यालय में ही किया गया था जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर के साथ चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़ संस्कार पब्लिक स्कूल शक्ति के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए उक्त ट्रेनिंग को पूर्ण किया।

इस दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ माता सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती मालविका सेन प्रधानपाठिका कृष्णा पब्लिक स्कूल कमल विहार डुंडा रायपुर छत्तीसगढ़ व जगजीत सिंह भाटी न्यू ईरा प्रोगेसिव स्कूल कोरबा छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

किशोरावस्था को पहले ही विद्वानों ने संघर्ष व तूफान की अवस्था कहा है इस अवस्था में बालक बालिकाओं में शारीरिक व मानसिक परिवर्तन तेजी से होते हैं ऐसे समय में शिक्षक की भूमिका विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं अतः ऐसे समय में उनके अंदर की ऊर्जा को सकारात्मक सोच वह गति देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में कैसे किया जाए इस विषय पर प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण अवधि में किशोरावस्था में बालक बालिकाओं के जीवन में आने वाली समस्याओं एवं उनके व्यवहार में होने वाले परिवर्तन से अवगत करा कर अभिभावकों के परस्पर सहयोग वह मार्गदर्शन से उन्हें तैयार किया जाए इस हेतु निर्देशित किया गयाl
प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षार्थी बनकर मुख्य प्रशिक्षकों के निर्देशों पर अमल करते हुए विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण पंडा ने समस्त शिक्षकों के साथ मास्टर ट्रेनर का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के माध्यम से हमेशा ज्ञान प्राप्त करने की बात कही। विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन होता रहता है जिससे सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का ज्ञानार्जन होता है।

प्रशिक्षण के लिए प्रातः 9:00 से शाम 5:00 बजे तक का समय निर्धारित था। दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न होने पर कार्यक्रम के आयोजन और अनुकूल वातावरण व उनके पूर्ण सहयोग हेतु मुख्य प्रशिक्षकों ने स्कूल प्रबंधन प्राचार्य एवं शिक्षकों की सराहना की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending