Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा ,

18 जून को शाला प्रवेशोत्सव के लिए आवश्यक तैयारियां करे सुनिश्चित-कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 18 जून को शाला प्रवेशोत्सव के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूलों में प्रवेश ले इसके लिए गावों में तथा शहरी वार्डों में मुनादी के माध्यम से जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करते हुए बच्चो सहित उनके पालकों को भी स्कूलों में प्रवेश कराने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में खाद व बीज भंडारण एवं वितरण की समीक्षा कर पर्याप्त खाद-बीज भंडारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए सभी सोसायटी में शतप्रतिशत खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक में शाला प्रवेशोत्सव के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रारंभ होने से पहले स्कूलों में आवश्यक मरम्मत, साफ़-सफ़ाई, रंग-रोगन, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव के दौरान गणवेश व पाठ्यपुस्तक का भी वितरण पात्र को करने कहा। कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेशोत्सव का व्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण अपूर्ण सहित अद्यतन स्थिति की तहसीलवार जानकारी लीl उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों, मुख्यमंत्री जनचौपाल, पीजीएन जनशिकायत का विस्तार से समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, परियोजना निदेशक बी.पी. भारद्वाज, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम के एस पैकरा, मालखरौदा एस डी एम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर अरूण सोम, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा, तहसीलदार सक्ती मनमोहन सिंह, सक्ती मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह, तहसीलदार विद्या भूषण साव, तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending