Connect with us

खबर सक्ती ...

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेवासियों में दिखा खासा उत्साह, जागरूकतापूर्वक सभी वर्ग के लोगों ने किया योगाभ्यास ..

Published

on

करे योग- रहे निरोग, योग हमारे देश की पुरातन विधा है- सांसद कमलेश जांगड़े ,

योग करके रहे स्वस्थ और स्फूर्त- कलेक्टर ,

जिले भर में आयोजित हुए योगाभ्यास कार्यक्रम ..

सक्ती, दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय कार्यक्रम लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य और अतिविशिष्ट अतिथि श्रीमती सुषमा जायसवाल तथा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में सामुदायिक भवन सक्ती में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पर आज सुबह 7 बजे लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के आगमन पश्चात् दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी जिलेवासियों में खासा उत्साह दिखा और जागरूकतापूर्वक सभी वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर स्वस्फूर्त पहुँचकर सामूहिक रूप से योग, योगासन और प्राणायाम सहित अन्य योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने समस्त जिलेवासियों को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि करे योग-रहे निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास जरुर करना चाहिए। उन्होंने कहा की हम सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का दिन है कि योग की प्राचीन परंपरा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। उन्होंने बताया की प्रत्येक प्रकार के योग का अपना एक विशेष महत्व होता है, हर योग से किसी न किसी प्रकार की बीमारियां दूर होती है। स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग को निरंतर अपने जीवन शैली में लाने की आवश्यकता है। प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर और मन-मस्तिष्क स्वस्थ और सक्रिय रहता है और शरीर की बहुत सारी बीमारियां अपने आप दूर हो जाती हैं। नगर पालिका परिषद सक्ती अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल ने भी सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा की योग एक ऐसा सरल माध्यम है, जिससे हमारा शरीर आतंरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा की योग को अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाकर प्रतिदिन योग करना चाहिए। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कहा की योग करके हम अपने शरीर और मन को स्वस्थ और स्फूर्त रख सकते है। उन्होंने कहा की मन, बुद्धि, शरीर और आत्मा सभी को स्वस्थ रखने के लिए योग सबसे बेहतर अभ्यास है। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों से प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में उपसंचालक समाज कल्याण विभाग सुनील मिश्रा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिले में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों और योगाचार्यों के द्वारा आज जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में बैठकर, पेट के बल लेटकर, खड़े होकर, पीठ के बल लेटकर आदि विभिन्न तरीकों से योगाभ्यास कराया गया। इनमें मुख्य रूप से खड़े होकर किए जाने वाले अभ्यास में वृक्षासन, ताड़ासन, पद हस्तासना, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, बैठकर किए जाने वाले अभ्यास में भद्रासन, वज्रासन, पेट के बल लेटकर किए जाने वाले अभ्यास में मकरासन, भुजंगासन, पीठ के बल लेटकर पवनमुक्तासन, शवासन आदि अभ्यास कराए गए। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम भी कराया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमर जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, डभरा एसडीएम बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम के एस पैकरा, मालखरौदा एस डी एम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर अरूण सोम, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, तहसीलदार मनमोहन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा, जिला खेल अधिकारी हरी पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह सहित जिला प्रशासन के जिला अधिकारी, गणमान्य नागरिक, एनसीसी, एनएसएस के कैडेटस व आमजन ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया। स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रम –

आज योग दिवस के अवसर पर पूरे जिले में योग कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। सभी विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम हुए। जहां योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसनों और मुद्राओं के बारे में जानकारी देकर उसके सेहत से जुड़े फायदे बताये गए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..14 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending