Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा होगा आयोजित ..

Published

on

हर वार्ड में लगेंगे शिविर, समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाएगा ,

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविरों में मौजूद रहकर लोगों की दिक्कतें दूर करने के दिए निर्देश ,

नगरीय निकायों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में सक्रिय भागीदारी की अपील की ..

रायपुर, प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का निदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में नागरिकों की समस्याओं को हल करने विभागीय अधिकारियों, नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समुचित इंतजाम के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वार्डों में आयोजित शिविरों में महापौरों, अध्यक्षों, पार्षदों और अन्य जन प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि इनमें आमजन की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हो सके।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य की सभी 184 नगरीय निकायों में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वार्डवार शिविर आयोजित कर उनका मौके पर ही निराकरण के निर्देश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवार शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से होने से शहरी सरकार के प्रति लोगों में सद्भाव भी बढ़ेगा।

राज्य शासन द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के आयोजन के लिए नगरीय निकायों को जारी परिपत्र में निर्देशित किया गया है कि स्थानीय रहवासियों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना निकाय का मुख्य दायित्व है। नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य होते हैं, जिनका निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है। इनके साथ ही जलापूर्ति में लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट्स का बंद रहना जैसी समस्याएं भी होती हैं। वार्डवार जनसमस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य इन समस्याओं के निराकरण के साथ ही नागरिकों को जरूरी जन सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण यथासंभव मौके पर ही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में करदाताओं को करों के भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने वार्डवार शिविरों के आयोजन के संबंध में वार्ड एवं नगर में व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिक शिविर का पूरा लाभ प्राप्त कर सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी ..

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोरबा जिले का संगठन प्रभारी किया नियुक्त, सक्ती से कोरबा तक संगठन को मजबूत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending