Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर : 08 अगस्त को विकासखंड जैजैपुर के हसौद में होगा आयोजित ..

Published

on

आमजनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने लगाया जा रहा जनसमस्या निवारण शिविर ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के उद्देश्य से 12 जुलाई 2024 से 27 दिसम्बर 2024 तक जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय शिविर अंतर्गत 08 अगस्त को जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद के हायर सेकेण्ड्री स्कूल हसौद में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर तोपनो द्वारा समस्त जिलेवासियों से उक्त शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की गई है। कलेक्टर तोपनो द्वारा विभिन्न विकासखंड के निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभाग प्रमुख को शिविर पर स्वयं उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कब और कहां होगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन –

उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत 12 जुलाई 2024 को मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमनदुला के हायर सेकेण्ड्री स्कूल आमनदुला और 26 जुलाई 2024 को सक्ती विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेण्ड्री स्कूल नगरदा से की गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 08 अगस्त को जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद के हायर सेकेण्ड्री स्कूल हसौद में आयोजित किया जाएगा तथा 23 अगस्त को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल सपोस में, 13 सितम्बर को मालखरौदा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल सिंघरा प्रागंण में, 27 सितम्बर को सक्ती विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल मसनियाकला में, 11 अक्टूबर को जैजैपुर विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल काशीगढ़ में, 25 अक्टूबर को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल किरारी में, 08 नवम्बर को मालखरौदा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल फगुरम में, 22 नवम्बर को सक्ती विकासखंड के मिडिल स्कूल बरपालीकला में, 13 दिसम्बर को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में और 27 दिसम्बर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल टुण्ड्री में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..21 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..21 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..22 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending