Connect with us

खबर बिलासपुर

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना ..

Published

on

अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन ,

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी ,

श्रद्धालुओं का स्टेशन पर भव्य स्वागत, श्री राम के जयकारों से गूंजा बिलासपुर ..

बिलासपुर, श्री रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान , निगम कमिश्नर अमित कुमार इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 225 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने सरकार का आभार जताया।

बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज भारत गौरव ट्रेन से श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पारंपरिक नृत्य और बाजे-गाजों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना किया गया। स्टेशन परिसर श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालु ट्रेन में भजन कीर्तन करते रहे। बिलासपुर की जोरापारा सरकण्डा निवासी श्रीमती रमा तिवारी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें यह अवसर प्राप्त हुआ हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते है, और हम श्री राम लला के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं। कोरबा के प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना आस्था का सम्मान है। इस योजना के तहत आम लोगों को श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया। रायगढ़ जिले की श्रीमती राजकुमारी पटेल नेने कहा कि हमें अयोध्या दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है जिसके लिए हम सरकार के आभारी है।

उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल की दूसरी ट्रेन संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..7 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर7 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending