Connect with us

खबर बिलासपुर

बिहान से जुड़कर महिलाओ को मिली आत्मनिर्भरता की राहः कलेक्टर ..

Published

on

बेलतरा में महिला किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक आमसभा आयोजित ,

महिलाएं उड़ा रही ड्रोन, किसानों को खेती-किसानी में मिली मदद ,

500 से ज्यादा दीदियां हुई आमसभा में शामिल ..

बिलासपुर, केंद्र सरकार की नमो ड्रोन परियोजना के तहत जिले की दो महिलाओं को ड्रोन चलाने के प्रशिक्षण के पश्चात ड्रोन दिया गया है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अब लखपति दीदी बन गई हैं। बेलतरा में आयोजित महिला किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक सभा में महिलाओं ने कलेक्टर अवनीश शरण के समक्ष ड्रोन चलाकर इसका प्रदर्शन किया। नमो ड्रोन योजना के तहत ग्राम पोंडी की सुश्री सीमा वर्मा और चोरभट्ठी कला की प्रितमा वस्त्रकार सफलता पूर्वक ड्रोन चलाकर खेतों में नैनों यूरिया का छिडकाव कर रहीं है। इससे किसानों के समय और कृषि लागत की बचत हो रही है। इन महिलाओं से अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही है।

केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण की इस योजना के तहत सुश्री सीमा वर्मा और श्रीमती प्रित्मा वस्त्रकार को योजना के तहत ड्रोन दिया गया है। ड्रोन देने से पहले ग्वालियर में इन महिलाओं को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं ने बताया कि ड्रोन के जरिए प्रति एकड़ में नैनो यूरिया के छिड़काव में 5 से 7 मिनट का समय लगता है जिससे किसानों के समय और कृषि लागत की बचत हो रही है। महिलाएं ड्रोन चलाकर आर्थिक रूप से सक्षम बन रही हैैैं। सुश्री सीमा वर्मा द्वारा अभी तक 85 एकड़ मे ड्रोन के माध्यम से छिड़काव कर 25500 की आय अर्जित की गई है। सीमा ने बताया कि ड्रोन से छिड़काव करने से किसानों को भी कृषि लागत में कमी आती है एक एकड़ में ड्रोन से छिड़काव का 300 रूपए लिया जाता है। ड्रोन परियोजना किसानों के भी लिए बेहद उपयोगी है।

इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा की बिहान के जरिए महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और सशक्त बन रही है, उन्होंने कहा की ड्रोन दीदीयां आत्मनिर्भरता की नई मिसाल है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाएं, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण और ब्रांडिंग की दिशा में सकारात्मक प्रयास कर उत्पादों के लिए अच्छा बाजार बना सकती हैं, उन्होंने कहा कि सरकार की बिहान योजना से महिलाएं घर से बाहर निकलकर सक्षम बन रही हैं।

इस मौके पर एनआरएलएम के लखपति दीदी योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए कि किस तरह सरकार की इस पहल से अब वे लखपति दीदी बन चुकी हैं।

जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान ने इस अवसर पर अपना संबोधन देकर महिलाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के उपसंचालक पीडी हथेश्वर, उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक, व कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने दीदियों को कृषि और उद्यानिकी से सबंधित जानकारी दी गई ताकि इन उपायों को अपनाकर महिलाएं पोषण और आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकें। एनआरएलएम के डीपीएम रामेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा एनआरएलएम की बिहान योजना द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की योजना लखपति दीदी के बारे में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 12000 दीदियां विभिन्न स्त्रोतों से आय प्राप्त कर लखपति दीदी बन चुकी हैं।

कार्यक्रम में एनआरएलएम की सहयोगी संस्था जीटी भारत के प्रमुख द्वारा सरकार के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में की जा रही भागीदारी की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि 10 हजार एफपीसी योजना के तहत गठित बेलतरा महिला प्रोडूसर कंपनी (एफपीसी) की वार्षिक आम सभा में प्रोडूसर कंपनी मे अभी तक 200 लखपति दीदी शेयर धारक के रूप मे कार्यरत है एवं 200 नये शेयर धारक दीदियों को कंपनी मे जोड़ा गया है। कार्यक्रम में समूह के दीदियों द्वारा बनाये गए विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर11 घंटे ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

पीडब्ल्यूडी में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले ..

142 सहायक अभियंता (सिविल) सहित 164 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण .. रायपुर, प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन ..

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना , मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं प्रभारी उप...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक .. सक्ती, राज्य में...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

थाली में जहर तो नहीं! सक्ती जिले में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन ..

समोसा-जलेबी से लेकर नमक, मसाले, दाल, तेल और रेडी-टू-ईट तक जांच की जद में | आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण ..

जनसंपर्क विभाग सक्ती ने आमजन एवं विद्यार्थियों को दी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बिना काम कराए 16.76 लाख रुपये आहरण, पूर्व सरपंच को कारण बताओ नोटिस ..

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने 3 दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. सक्ती, जनपद...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending