Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने खेती में अधिकतम लाभ के लिए तकनीक आधारित कृषि पर दिया जोर ..

Published

on

रामविचार नेताम नई दिल्ली में आयोजित ‘ एग्री पंचायत ‘ कार्यक्रम में हुए शामिल ..

रायपुर , छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में जागरण समूह द्वारा आयोजित ‘ एग्री पंचायत ‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने खेती से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए तकनीक आधारित कृषि पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को देश के अन्य राज्यों द्वारा भी अपनाए जाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।

मंत्री नेताम ने कहा खेती-किसानी ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने में अपना योगदान दे सकेगा।

मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में कृषि के विकास तथा किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसान हितैषी सोच के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं और आगामी समय में सरकार द्वारा किसानों के हित में और कई नवीन योजनायें शुरू की जाएँगी। कृषि मंत्री ने खेती से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए नवीन अनुसंधानों एवं नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के लाखों किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की गारंटी को पूरा किया गया है। इसके लिए 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान किसानों के खाते में किया गया, वहीं 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसके अलावा किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रुपए देने जैसे साहसिक निर्णय लिए गए हैं।

मंत्री नेताम ने बताया केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में मिलेट उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। तकनीक का उपयोग पैदावार बढ़ाने पर किया जा रहा है। वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं।

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व खाद्यान्न वितरण की बेहतर व्यवस्था है। देश के अन्य राज्यों द्वारा भी अपने यहां इसे अपनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए किसानों को सम्मानित भी किया गया। पर्ल फार्मिंग के लिए अशोक मानवानी, डेट्स फार्मिंग के लिए सदुला राम चौधरी, खेती में नवाचार के लिए नरेंद्र सिंह मेहरा व रायपुर छत्तीसगढ़ के वैभव चावड़ा को ड्रैगन फ्रूट फार्मिंग के लिए मंत्री रामविचार नेताम के हाथों अवार्ड्स दिए गए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा16 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा16 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending