Connect with us

ख़बर रायपुर

बड़ी खबर: बिना अनुमति संचालित 12 चिकित्सा संस्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की दबिश, नोटिस जारी ..

Published

on

जिले में बिना पंजीयन के चल रहे अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ,

स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख: नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और सजा का प्रावधान ..

रायपुर, स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में बिना वैध अनुमति के संचालित निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में 12 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इन संस्थानों को नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन के बिना संचालित पाए जाने पर नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी गई है।

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में बिना अनुमति के संचालित चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण हेतु एक टीम का गठन किया गया है। निरीक्षण के दौरान इन संस्थानों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया। नोटिस में स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति के संचालन करने पर पहले उल्लंघन पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और पुनः उल्लंघन करने पर तीन वर्ष का कारावास या 50,000 रुपये जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

जिन संस्थानों की जांच की गई, उनमें वर्मा पैथोलॉजी कटगी, गायत्री क्लीनिक कटगी, गुप्ता क्लीनिक कटगी, क्योर बे ई क्लीनिक कसडोल, रामगोपाल साहू लैब कसडोल, शर्मा मेटा पैथोलॉजी कसडोल, सिटी डेंटल केयर कसडोल, कबीर पैथोलोजी कसडोल, वासु पैथोलॉजी छांछी, ओम हेल्थ सेंटर छांछी, श्री रत्ना क्लीनिक कसडोल, और मानस पैथोलॉजी कसडोल शामिल हैं।

सीएमएचओ के अनुसार, आगे भी यह जांच जारी रहेगी और बिना अनुमति के संचालित संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 मिनट ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर32 मिनट ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...46 मिनट ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली19 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending