Connect with us

ख़बर रायपुर

सरस्वती साइकिल  योजना छात्राओं के लिए बनी वरदान ..

Published

on

समय पर स्कूल पहुंचना हुआ आसान ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहाँ स्कूल जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्राओं की स्कूल पहुंचने की समस्या को दूर करना है।

कुमारी डिंपल, जो कोरिया जिले के ग्राम जगतपुर की निवासी हैं, ने बताया कि साइकिल नहीं होने के कारण उन्हें 5-6 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था। लेकिन सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल मिलने से अब वह मात्र 15 से 20 मिनट में स्कूल पहुंच जाती हैं, जिससे उन्हें न केवल समय की बचत होती है बल्कि पढ़ाई के लिए भी अधिक समय मिल पाता है।

इसी तरह, अन्य छात्राओं जैसे कुमारी वंदना कुर्रे (ग्राम तिलवन डाँड़), कुमारी पलक (उजियारपुर), और अन्नू देशमुख (रटगा) ने भी इस योजना से लाभ प्राप्त कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। पहले इन छात्राओं को स्कूल पहुंचने में घंटों का समय लगता था, लेकिन अब साइकिल मिलने से वे आसानी से स्कूल जा पाती हैं और उन्हें अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी मदद मिल रही है।

सरकार की यह पहल बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और बीपीएल परिवार की छात्राओं को साइकिल प्रदान की जाती है, जिससे उनकी शिक्षा की राह और भी सुगम हो जाती है। इस तरह, सरस्वती साइकिल योजना न केवल बेटियों की पढ़ाई में सहायक साबित हो रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending