Connect with us

खबर बिलासपुर

मुख्यमंत्री द्वारा कांफ्रेंस में दिए निर्देशों पर तत्परता से अमल ..

Published

on

सड़क पर आवारा मवेशी मिलने पर मालिकों पर होगी एफआईआर – कलेक्टर ,

कलेक्टर एसपी ने ली पशुक्रूरता निवारण समिति की बैठक ..

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कलेक्टर -एसपी कांफ्रेंस में दिए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज देर शाम अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने गौ-तस्करी के मामलों में प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए भी विचार -विमर्श किया गया।

जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सड़क पर आवारा मवेशी मिलने पर संबंधित मवेशी के मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। पशु मालिक पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के बिंदु क्रमांक 4 के अनुसार यदि कोई अशक्त पशु को सड़क पर छोड़ता है तो उसके लिए दंड का प्रावधान है। इसी प्रकार यदि कोई वाहन चालक द्वारा मवेशी की सड़क दुर्घटना होती है तो वाहन चालक और वाहन मालिक पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

वाहन भी राजसात कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि ऐसी एक घटना में वाहन चालक पर एफआईआर दर्ज किया गया है और उनका वाहन राजसात कर लिया गया है।

कलेक्टर ने पशु प्रबंधन के लिए लगाए जा रहे जनचौपाल में यह बात स्पष्ट रूप से पशुपालको को बताने कहा। उन्होंने पशुपालन विभाग को सख्त निर्देश दिए कि पशुओं की अवैध तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका लगातार निरीक्षण किया जाए। इसमें दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि एनएच पर किसी भी स्थिति में मवेशी ना दिखे। सतत रूप से इसकी निगरानी की जाए। उन्होंने नेशनल हाईवे से लगे प्रत्येक गांव में वॉलेंटियर नियुक्त करने कहा।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, पशु पालन विभाग के अधिकारी, एनएच के अधिकारी, पशुपालक भी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

विश्व आदिवासी दिवस पर गरजे डॉ. चरणदास महंत, बोले- आदिवासी एकजुट होकर जल, जंगल और जमीन की करें रक्षा ..

सक्ती के देवांगन सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ सर्व आदिवासी सम्मेलन, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदिवासी संस्कृति को...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ..

आदिवासी समुदाय को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी .. सक्ती, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तालुका...

खबर बिर्रा ..10 घंटे ago

महानदी पुल बना मौत का पुल! बड़े-बड़े गड्ढे, झांकते सरिए और टूटी रेलिंग से हर पल हादसे का खतरा ..

बसंतपुर-सलिहाघाट के बीच जर्जर पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हजारों वाहन, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी पर उठे...

खबर कोरबा1 दिन ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending