Connect with us

खबर बिलासपुर

जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

Published

on

अधिवक्ताओं के लिए नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा ..

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर जिला न्यायालय परिसर में नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दाऊराम चंद्रवंशी ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव मौजूद थे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव, संरक्षक अधिवक्ता संघ एसके सिन्हा एवं प्रतिनिधि भारतीय विधिज्ञ परिषद शैलेन्द्र दुबे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि एक सप्ताह में दूसरी बार न्यायधानी बिलासपुर आने का मौका लगा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का जिला अधिवक्ता संघ प्रदेश के अधिवक्तओं का सबसे पुराना संगठन है। फिलहाल साढ़े 3 हजार विद्वान अधिवक्ता इस संघ से जुड़े है। उन्होंने कहा कि इस संस्था का ऐतिहासिक महत्व रहा है। इनके सदस्यों ने आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यही नहीं बल्कि बड़े-बड़े राजनेता और न्यायविद इस संगठन ने पैदा किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के समक्ष कई समस्याएं मौजूद हैं। लेकिन उन्होंने इनकी परवाह किये बिना लोगों को न्याय दिलाने में महती भूमिका अदा कर रहे हैं। गरीबी अमीरी का भेदभाव किये बिना सभी को समभाव से न्याय दिलाने में जिला अधिवक्ता संघ ने मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर राजस्व मण्डल एवं स्थायी लोक अदालत में सदस्यों की नियुक्ति जल्द करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने तीजा एवं गणेश चतुर्थी महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि मैं स्वयं अधिवक्ता रहा हूं। अधिवक्ताओं की समस्याओं से भली भांति अवगत हूं। उनकी तमाम समस्याएं शनैःशनैः दूर करने का प्रयास किया जायेगा। साव ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां से निकले विधिवेत्ता और राजनेताओं ने बिलासपुर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 बरसों में न्यायालयों में सुविधाओं का तीव्र गति से विकास हुआ है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा ताकि लोगों को सुलभ तरीके से न्याय मिल सकेगा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दाऊराम चंद्रवंशी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं की दिक्क्तों का उल्लेख करते हुए इनका समाधान करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया।

इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित न्यायाधीश गण, अधिवक्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..15 घंटे ago

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक संपन्न, विभिन्न मांगों पर बनी आगे की रणनीति ..

जेएसडब्ल्यू पावर प्लांट के आठ भूविस्थापित गांवों के प्रतिनिधि हुए शामिल, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और मेडिकल वैन सहित कई मुद्दों...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

🚨 डभरा में बाइक चोरी का प्रयास नाकाम, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार ..

🚨 रात 2:30 बजे घर के बाहर खड़ी बाइक चुराने की कोशिश, पुलिस ने चोरी की बाइक व दो चाबियां...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं : नारायण चंदेल ..

भाजपा जिला सक्ती ने श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, नवनियुक्त एल्डरमैनों का...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित ..

सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी सप्ताह का सफल समापन, सहकार से समृद्धि अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

🔮 भाजपा जोबी मंडल की पहल रंग लाई, देहजरी के ऊपरपारा में लगा नया ट्रांसफार्मर ..

🔮 लंबे इंतजार के बाद दूर हुई बिजली समस्या, नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली राहत: जनप्रतिनिधियों को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🌴 जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कोटेतरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों ने लगाए फलदार व छायादार पौधे ..

🌴 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में कोटेतरा में हुआ वृहद वृक्षारोपण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔮 महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 27.6 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 भीख मांगकर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, 24 घंटे तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दोनों आरोपी को...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

🔮 भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत ..

🔮 पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और एमडी विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत , 🔮 मंत्रिमंडल चिंतन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

🔮 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन ..

🔮 विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending