Connect with us

खबर सक्ती ...

गांधी जयंती के अवसर पर सांसद और कलेक्टर ने झाड़ू लगाकर की साफ-सफाई, स्वच्छता का दिया संदेश ..

Published

on

स्वच्छ भारत, सुंदर भारत के लिए स्वच्छता को नियमित दिनचर्या और आदत में लाना जरुरी-सांसद ,

स्वच्छता को लेकर सभी लोंगों को जागरुक होना जरुरी-कलेक्टर ,

सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा कमलेश जांगड़े ने सभी को स्वच्छता की दिलाई शपथ ,

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सरपंच और स्वच्छताग्राही हुए सम्मानित ..

सक्ती, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चाम्पा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा सांसद, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छताग्राही, स्व-सहायता समूह की महिलाओ सहित कालेज और स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर पर झाड़ू लगाते हुए सफाई किया गया और स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही आज नशामुक्त भारत अभियान का जिले में शुभारम्भ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चाम्पा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सभी जिलेवासियों को आज गांधी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत, सुंदर भारत के लिए स्वच्छता को नियमित दिनचर्या और अपने आदत में लाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन विगत दिनों में विभिन्न चिन्हांकित स्थलों पर लगातार किया गया है, जो कि बहुत ही सराहनीय है। हमें इन स्वच्छता कार्यक्रमों से जागरुक होते हुए इसका अनुकरण करना चाहिए। इसके साथ ही सांसद श्रीमती जांगड़े ने जिले में नशामुक्त भारत अभियान के शुरुआत पर जिले को नशामुक्त बनाये जाने की बात कही जिससे नशामुक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।

इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कहा कि आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम हुआ है। जिसमे जिले के विभिन्न वर्ग के लोंगों ने जागरूकतापूर्वक स्वस्फूर्त अपनी सहभागिता निभाई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर सभी को जागरुक होना बहुत जरुरी है। इससे ही एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना साकार हो सकेगी। उन्होंने कहा की किसी भी व्यक्ति का स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

जिला स्तरीय स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आज जिले में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न सरपंच और स्वच्छताग्राही को साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेठा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लवसरा और पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय लवसरा के दस छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेठा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लवसरा और पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय लवसरा के 21 छात्र-छात्राओं को गणवेश भी वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी एन के चन्द्र, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग सुनील मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह, सभी विभागीय अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छताग्राही, स्व-सहायता समूह की महिलाए सहित कालेज और स्कूल के विभिन्न छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending