Connect with us

खबर बिलासपुर

स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर 25 अक्टूबर तक ..

Published

on

स्कूल परिसर में ही कार्ड बनने पर बच्चों ने जताई खुशी ..

बिलासपुर, राज्य शासन द्वारा जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये है। शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए सभी पात्र सदस्यों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरी मुस्तैदी और सजगता से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविरों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में अब स्कूलों में भी शिविर लगाकर स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने स्कूलों में शिविर 25 अक्टूबर तक लगाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि आज शिविर की शुरुआत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला सरकण्डा और सेजेस बालक स्कूल सरकण्डा से हुई। आज इन स्कूलों मे लगभग 400 बच्चों का आयुष्मन कार्ड बनाया गया। स्कूली बच्चों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। स्कूल में ही आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलने से हम बहुत खुश हैं। कन्या शाला की नवमीं कक्षा की छात्रा प्रगति साहू, अंशिका साहू, काजल यादव, हंसिका देशमुख ने जिला प्रशासन द्वारा किये गये इस व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। शासन द्वारा उपचार के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था लोगों को राहत देने वाली है। सभी ने एक स्वर में इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

कल 18 को इन स्कूलों में लगेगा शिविर –

आयुष्मान कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग की टीम 18 अक्टूबर को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चांटीडीह और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिंगराजपारा पहुंचेगी। सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक यहां आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

इसी प्रकार 21 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट बहुउद्देशीय विद्यालय चिंगराजपारा और शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय, 22 अक्टूबर को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर और शासकीय हाईस्कूल सिंधी कॉलोनी, 23 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तारबहार और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर, 24 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई एवं 25 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लिंगियाडीह में स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending