Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीस्ट दिवस ..

Published

on

सक्ती, नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में सर एंटोनी वान ल्यूवेन हॉक के जन्म दिवस के अवसर पर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सर एंटोनी वान ल्यूवेन हॉक के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके की गई। इसके बाद, रवि शंकर श्रीवास, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीस्ट, ने सर एंटोनी वान ल्यूवेन हॉक की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक व्यापारी से वैज्ञानिक बनकर उन्होंने पहला माइक्रोस्कोप विकसित किया और माइक्रोबायोलॉजी के जनक बने।

डॉक्टर सूरज सिंह राठौर, खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती, ने इस अवसर पर बताया कि माइक्रोस्कोप एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीस्ट स्वास्थ्य सेवाओं में अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजीस्ट द्वारा किए गए जांच के आधार पर ही सही इलाज संभव हो पाता है।

कार्यक्रम में एसटीएलएस संजय बंजारे ने भी माइक्रोस्कोप की महत्ता और स्वास्थ्य सेवा में इसके योगदान पर विचार साझा किए। इस अवसर पर कई सम्मानित व्यक्तित्वों ने भाग लिया, जिनमें आर जी थवाईत, श्रीमती कमलेश चंद्रा, विनोद राठौर, लक्ष्मी बघेल, संजय बंजारे, आर सी पटेल, अनिल कुमार सिदार, प्रयाग राज, प्रकाश कुमार खैरवार, निलेश कुमार घृतलहरे, नरेश कंवर, हितेश्वर सिदार, सत्यनारायण चौहान, रवि शंकर श्रीवास, जी आर बंजारे दीपक डनसेना , अमित्य कुमार देवांगन, नीलिमा चंद्रा, निकिता, स्वाति अरूणा, अमित कुर्रे, साहिल भारद्वाज, सनी, मोहम्मद सलीम, अखिलेश, उषा सहित काफी संख्या में अस्पताल के स्टाफ मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर32 मिनट ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव विकासशील .

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान .....

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending