Connect with us

खबर सक्ती ...

जमीन विवाद में शिक्षक की बेरहमी से हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश ..

Published

on

जर्वे गांव में सनसनीखेज वारदात: कुल्हाड़ी से हत्या कर आरोपी फरार, पुलिस जुटी तलाश में ..

सक्ती, जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जर्वे में जमीन विवाद के चलते एक शिक्षक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि गांव के खेत में एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जांच के दौरान मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक का गांव के ही टिमन लाल मनहर के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच आरोपी ने देवानंद भारद्वाज पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को अपने घर के पीछे स्थित विवादित खेत में ले जाकर जलाने का प्रयास किया। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने घटना देख ली, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 86/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 और 238 के तहत अपराध कायम कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending