Connect with us

खबर सक्ती ...

नाबालिक किशोरी को अश्लील वीडियो बनाने पर मजबूर करने वाले आरोपी को 4 वर्ष के सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा ..

Published

on

फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश बी आर साहू का निर्णय ..

सक्ती, फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती के विशेष न्यायाधीश बी आर साहू ने नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक आशय से उत्पीड़न करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक साधन से उसकी अश्लील वीडियो बनाकर भेजने का प्रस्ताव देने वाले तथा नाबालिक बालिका को उत्पीड़न कारित करने के आशय से उसके शरीर का अश्लील वीडियो भेजने की धमकी देकर उसके शरीर का अश्लील फोटो प्रदर्शित करवाने एवं नाबालिक किशोरी से अश्लील वीडियो को टेलीग्राम के माध्यम से अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त करते हुए नाबालिक बालिका का उपयोग अश्लील प्रयोजन के लिए करने वाले आरोपी के विरुद्ध आरोपित अपराध संदेह से परे प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को 4 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा एवं अर्थदंड से दंडित करने का निर्णय पारित किया है। विशेष लोक अभियोजक पोक्सो राकेश महंत ने बताया कि 14 वर्ष 6 माह की नाबालिक अभियोक्त्री को आरोपी ने बोला था कि तुम अपने अश्लील वीडियो बनाकर मेरी मोबाइल में भेजना और उसे यह भी बोला था कि यदि तुम अपनी अश्लील वीडियो बनाकर नहीं भेजोगे तो मैं जहर खाकर मर जाऊंगा। जिसके कारण नाबालिक बालिका ने अपनी अश्लील वीडियो बनाकर अपने घर के मोबाइल से अश्लील वीडियो को आरोपी के मोबाइल में भेजी थी। नाबालिक बालिका के पिता को अश्लील फोटो वीडियो की जानकारी होने पर नाबालिक बालिका से पूछताछ करने पर उसने संपूर्ण बातें अपने पिता को बता दी। उसके पश्चात आरोपी के खिलाफ थाना सक्ती में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया। थाना सक्ती द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज कर संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र विशेष न्यायालय शक्ति में पेश किया गया था। विशेष न्यायालय फास्ट्रेक कोर्ट सक्ती ने उभय पक्षों को पर्याप्त समय अपने पक्ष रखने के लिए देने के पश्चात तथा अभियोजन एवं अभियुक्त पक्ष के अंतिम तर्क श्रवण करने तथा संपूर्ण विचारण पूर्ण होने के पश्चात न्यायालय द्वारा निर्णय पारित किया गया। अभियोजन द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आरोपित अपराध संदेह से प्रमाणित कर दिए जाने पर विशेष न्यायाधीश बी आर साहू ने आरोपी अभिषेक उर्फ राजा देवांगन पिता भोलाराम देवांगन उम्र 21 वर्ष को भारतीय दंड संहिता की धारा 509 ख, के अपराध के लिए 1 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थ दंड तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 12 के अपराध के लिए 2 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड एवं पोक्सो एक्ट की धारा 14 (1) के अपराध के लिए 4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक राकेश महंत ने की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending