Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

Published

on

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026।

(1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति (पॉलिसी)-2024 में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत जारी संशोधित नीति-2026 का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया। संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और अधिक स्पष्ट करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। साथ ही, अनुभव के लिए निर्धारित अधिकतम 30 अंकों के अंतर्गत अब शासकीय महाविद्यालय के साथ राजकीय विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 5 माह अध्यापन कार्य पूर्ण करने पर 5 अंक दिए जाने का प्रावधान किया गया है। पूर्व नीति में राजकीय विश्वविद्यालय में किए गए अध्यापन अनुभव का यह लाभ स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं था।

मंत्रिपरिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि शासकीय महाविद्यालयों के साथ राजकीय विश्वविद्यालयों के विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के कार्यानुभव का उपयोग करते हुए उन्हें रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन का अवसर दिया जाए तथा मानदेय निर्धारण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए कालखण्ड आधारित व्यवस्था के स्थान पर कार्य-दिवस आधारित मानदेय व्यवस्था लागू की जाए। अतिथि व्याख्याताओं एवं अन्य अतिथि शैक्षणिक अमले के कार्य-दायित्व, कार्य-अवधि एवं आकस्मिक अवकाश संबंधी प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया है।

(2) मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा 10 सितम्बर, 2026 को फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा के परिपालन में, फिल्म के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति सिनेमाघरों को किए जाने हेतु वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश का अनुसमर्थन किया गया।

(3) मंत्रिपरिषद द्वारा पूर्व अग्निवीर सैनिकों को राज्य की सिविल सेवाओं के तृतीय श्रेणी पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। इसके तहत पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक तथा जेल विभाग में जेल प्रहरी के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

अब इस आरक्षण को लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम, 2026 बनाया गया है, जिसका मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया है। इन नियमों में नियुक्ति एवं सेवा शर्तें, भर्ती के मापदंड, आरक्षण और चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

Latest

ख़बर रायपुर22 मिनट ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर36 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर52 मिनट ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर1 घंटा ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबित ..

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई .. बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

बडी खबर: जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका की सुनवाई पर रोक से इनकार ..

हाई कोर्ट में जारी रहेगा चुनाव याचिका का ट्रायल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानूनी दलीलें खुली रखते हुए SLP का...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में अंतरराज्यीय तर्ज पर चल रहे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 4 बाइकें बरामद; पुलिस खंगाल रही बड़ा नेटवर्क ..

चार आरोपी और चार बाइकें बरामद… कहानी अभी बाकी! , सक्ती पुलिस खंगाल रही चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों व संभावित...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया .. सक्ती, शादी का...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ..

पोषण, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending