Connect with us

खबर बिलासपुर

कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू, गुटका के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई ..

Published

on

स्कूलों से लगे दुकानों व ठेलों से हजारों गुटका पाउच, बीड़ी, सिगरेट, गुड़ाकू जब्त, लाखों रुपए जुर्माना, कई दुकाने किए सीलबंद ,

मजिस्ट्रेट, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई ..

बिलासपुर, जिले में आज अवैध रूप से संचालित तंबाकू और इसके उत्पादों की दुकानों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। खासकर स्कूल और इसके 100 मीटर के दायरे में आने वाले दुकानों और ठेलों को लक्षित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एक साथ अभियान चला।

इस दौरान हजारों नग गुटका पाउच, बीड़ी, सिगरेट, गुड़ाकू सहित अन्य अवैध सामग्री जब्त किए गए। दुकान मालिक और ठेला वालों से लाखों रुपए जुर्माना वसूला गया। उन्हें आइंदा ऐसी आपत्तिजनक सामग्री नहीं बेचने की चेतावनी भरी हिदायत भी दी गई। कोटपा एक्ट यानी कि तंबाकू के सेवन और व्यापार को नियंत्रित करने वाला संसद से पारित एक कानून है। जिसके तहत शैक्षणिक और स्वास्थ्य केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों के विक्रय पर सख्त प्रतिबंध है।

नगर निगम बिलासपुर की राजस्व, पुलिस, और कार्यपालिक दंडाधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत राजेंद्र नगर स्कूल नेहरू चौक के सामने देवांगन पान सेंटर, दीपक डेली नीड्स, अनुसूचित जनजाति जाति हॉस्टल जरहाभाटा के पास बाबा डेली नीड्स एवं पटेल पान सेंटर, नवीन प्राथमिक शाला राजीव गांधी चौक के पास मिलन पान सेंटर, साहू टी स्टॉल अमित चाय कॉफी, अंबेडकर स्कूल सत्यम चौक के पास हरि पान सेंटर एवं शकुंतला सहारे की दुकान कुल नौ दुकानों पर कोटपा एक्ट के अंतर्गत करवाई करते हुए तंबाकू सिगरेट आदि पदार्थ जप्त किए गए। साथ ही कुछ दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान रुपए 22 हजार की चालानी कार्रवाई निगम एवं कोटपा एक्ट अंतर्गत संयुक्त रूप से की गई। नायब तहसीलदार सिद्धी गवेल के नेतृत्व में निरीक्षण दल ने नूतन चौक और सरकंडा इलाके में 5 दुकानों पर कार्रवाई कर 1900 रुपए का चालान काटा गया। नायब तहसीलदार राहुल शर्मा की टीम ने बुधवारी बाजार और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में 6 दुकानों पर 3300 रुपए का जुर्माना लगाया।

अतिरिक्त तहसीलदार शिल्पा भगत ने शास्त्री स्कूल और लक्ष्मीबाई स्कूल के आसपास कार्रवाई की। गनियारी क्षेत्र में 20 व्यक्तियों के विरुद्ध 23 हजार 200 रुपए का चालान काटा गया। उसलापुर क्षेत्र में 20 ठेलों और दुकानों पर कार्रवाई की गई। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा चालान काटा गया। सिरगिट्टी क्षेत्र में छह दुकानों से सामान जब्त कर 650 रुपए चालान लिया गया। खैरा जयराम नगर में स्कूल के सामने किराना दुकानों की जांच की गई और तंबाकू युक्त सामग्री जब्त कर थाना प्रभारी को सुपुर्द किया गया। मल्हार नगरीय क्षेत्र में स्कूल से लगे 6 दुकानों पर एक्शन लिया गया। पचपेड़ी तहसील क्षेत्र में भी 5 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई कर सामग्री जब्त किया गया। मस्तूरी में सांदीपनी एकेडमी पेंडारी में भी ठेले वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी प्रकार तखतपुर, बिल्हा और कोटा अनुविभाग में भी सघन कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 days ago

शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही की शुरुआत “राष्ट्रगान और राजकीय गीत” से ना होना गौरवशाली परंपरा के विरुद्ध – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ..

”जन गण मन” राष्ट्रीय एकता और “अरपा पैरी के धार” राज्य की सांस्कृतिक पहचान का जानबूझकर अपमान – अर्जुन राठौर...

खबर सक्ती ...3 days ago

आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई ..

6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं प्रभारी...

खबर सक्ती ...4 days ago

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. चरणदास महंत जी का जन्मदिन ..

दृष्टिबाधित विद्यालय में कंबल व फल वितरण, बच्चों ने गीत गाकर दी बधाई , स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान में...

खबर सक्ती ...4 days ago

सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के विशेष प्रयासों से किरारी में निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जाँच शिविर, 14 दिसंबर को होगा आयोजन ..

एम.जी.एम. आंख अस्पताल के सहयोग से ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क इलाज व ऑपरेशन सुविधा .. सक्ती, ग्राम पंचायत किरारी में...

खबर सक्ती ...4 days ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिन पर नगर मे फल वितरण निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं गर्म वस्त्र वितरण का किया आयोजन ..

नगर में डॉ. महंत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया – अधिवक्ता राकेश महंत .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...4 days ago

सक्ती में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर शराब व 400 किलो लाहन नष्ट ..

सक्ती, थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग सक्ती...

खबर सक्ती ...4 days ago

डॉ. चरणदास महंत का जन्मदिन सक्ती में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया ..

दृष्टिबाधित बच्चों को नाश्ता-अनाज वितरण, वृक्षारोपण कर दिया सेवा और संवेदना का संदेश – गिरधर जायसवाल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा...

ख़बर रायपुर5 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन पर डॉ. चरणदास महंत ने व्यक्त किया गहरा शोक ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ...

ख़बर रायपुर5 days ago

शासन के 2 वर्ष : जनविश्वास से जनकल्याण तक – शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से समग्र विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन्स...

खबर सक्ती ...5 days ago

सक्ती में अवैध धान परिवहन पर खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी धान जप्त — पुलिस को सौंपा वाहन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए चलाए जा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending