Connect with us

खबर सक्ती ...

भारतीय संविधान के 75 वें सालगिरह के मौके पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के तत्वाधान में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन ..

Published

on

सक्ती, भारतीय संविधान के 75वें सालगिरह के अवसर पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के तत्वावधान में रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास बाबा भवन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड मजिस्ट्रेट समारु लाल मांत्रे की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित 110 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रांत अध्यक्ष जी.आर. बंजारे ‘ज्वाला’ के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि यह संस्था पिछले 40 वर्षों से संविधान दिवस मनाती आ रही है। प्रत्येक वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गैर-राजनीतिक व्यक्तियों को चयनित कर, उन्हें अलंकरण पद, मेडल, प्रशस्ति पत्र, साल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष के सम्मानितों में सक्ती जिले की शिक्षिका केवड़ा सिंह को “बिरसा मुंडा क्रांतिवीर अवार्ड” से नवाजा गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के सक्ती जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार बरेठ को “लोक कला सांस्कृतिक दूत अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अमृत संदेश के पत्रकार योमप्रकाश लहरे, उदय मधुकर, महेंद्र कर्ष, रेवती नंदन पटेल, कांता यादव, अनीता पटेल (सरपंच, बसंतपुर), मांडवी साहू, राजकुमारी चंद्रा, फागूलाल कुर्रे, डॉ. विजय लहरे, और शिक्षक जगदीश गबेल सहित कई अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि समारु लाल मांत्रे ने अपने संबोधन में कहा, संविधान हमारे देश की आत्मा है और इसे संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश और प्रेरणा मिलती है।
समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा2 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending