Connect with us

खबर रायगढ़

हमारी प्राथमिकता मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं-स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ..

Published

on

अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण ,

सीएचसी पुसौर पहुंचकर ओपीडी पंजीयन की ली जानकारी, दवाईयों के बेहतर रख-रखाव के दिए निर्देश ..

रायगढ़, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने आज संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शा.चिकित्सालय रायगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए सिकल सेल यूनिट संचालन की जानकारी ली। साथ ही चिल्ड्रन वार्ड, मेजर ओटी का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने नेत्र जांच विभाग एवं सर्जरी वार्ड का निरीक्षण किया। डीन मेडिकल कालेज डॉ.विनीत कुमार जैन ने वार्ड में बेड एवं स्टाफ कमी की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर समस्याओं को अतिशीघ्र दूर करने एवं सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सुविधा अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है। वहीं परिजनों के रूकने की व्यवस्था नहीं है, इसके लिए कार्य किया जाएगा। अस्पताल में जो भी कमियां नजर आयी है उसे दूर किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। इस दौरान उन्होंने अस्पताल से संबंधित अन्य समस्याओं से अवगत होते हुए कलेक्टर गोयल को समस्याओं को निराकृत करने को कहा।

अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम ओपीडी पंजीयन एवं आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ओपीडी स्त्री रोग, ओपीडी विशेषज्ञ दंत रोग, स्टोर रुम, आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, नेत्र जांच, एक्सरे कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने स्टोर रुम में दवाईयों को उपलब्धता की जानकारी लेते हुए दवाईयों के आवश्यक रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सपायर होने वाले दवाईयों को क्रमबद्ध तरीके से रखा जाए, ताकि उनका उपयोग समय पर हो सके। साथ ही उन्होंने दवाईयों की ऑनलाईन एंट्री हेतु कंप्यूटर व्यवस्था के निर्देश सीएमएचओ को दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड भुगतान के स्थिति की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर के हमर लैब का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने लैब में होने वाले टेस्ट की जानकारी ली। संबंधित डॉक्टर ने बताया कि यहां 54 प्रकार के टेस्ट किए जा रहे है एवं वर्तमान में पर्याप्त टेस्ट उपकरण की सुविधाएं उपलब्ध है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, अधीक्षक मेडिकल कालेज डॉ.मनोज कुमार मिंज, डॉ. ए.एम. लकड़ा, सीएमएचओ डॉ.चंद्रवंशी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल सहित मेडिकल कालेज अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..16 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending