Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री साय 9 दिसम्बर को सरगुजा जिले को देंगे 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात ..

Published

on

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का होगा शुभारंभ ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले को 495 करोड़ 23 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 154 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित 145 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 340 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

कार्यक्रम में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सर्वश्री राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग विश्व विजय सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का भी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा में शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ को बेहतर बनाना है, ताकि मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में मुख्य रूप से 132 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से निर्मित 10 सड़कें, 3 करोड़ 59 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत पांच ग्रामों में नल जल प्रदाय योजना तथा नगर निगम अम्बिकापुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्मित सर्व समाज मांगलिक भवन शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर अंबिकापुर में 123 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से 46 एमएलडी क्षमता के 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 55 करोड़ 45 लाख की लागत से बनने वाली 15 सड़कों, 55 करोड़ 5 लाख की लागत से 16 ग्राम पंचायतों में निर्मित होने वाले स्टॉप डेम, एनीकट, एवं नहर नवीनीकरण कार्य, विभिन्न गांवों में 28 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 243 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण तथा नगरीय निकायों में 5 करोड़ 92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, नाली, सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा सरगुजा-30 निःशुल्क आवासीय कोचिंग संचालित की जा रही है। इसके जरिए 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही हर शनिवार एवं रविवार को नीट व जेईई हेतु निःशुल्क साप्ताहिक कोचिंग का भी संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर न्यायालय एवं कलेक्टर जनदर्शन की कार्यवाही का ऑनलाइन प्रसारण सरगुजा जिले के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान ..

जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल , स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कर रही अन्य लोगों के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता: 3000 का इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील ..

सक्ती पुलिस का ऑपरेशन सफल: गंभीर अपराध का फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने भेजा जेल .. सक्ती, हत्या के...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न , बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर और नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

निर्वाचन अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु दिशा निर्देश जारी ..

रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम रायपुरा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन ..

19 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 348 में से 202 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , स्वास्थ्य जांच,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती के ग्राम टेमर में योग और यज्ञ से संस्कारवान शिक्षा का संदेश, 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का 20वां दिवस सम्पन्न ..

पतंजलि योगपीठ के शिविर में सहयोग शिक्षकों को मिला योग, यज्ञ और भारतीय संस्कृति का प्रशिक्षण .. सक्ती, पतंजलि योगपीठ...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का बड़ा एक्शन: रायपुरा-हरदी में 75 लीटर महुआ शराब और 700 किलो लाहन जब्त ..

जनसमस्या शिविर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सकरेली (बा) में शराब बेचते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सूरजपुर को मिली नई प्रशासनिक कमान, रेना जमील आईएएस बनीं जिले की 11वीं कलेक्टर ..

जनहित और सुशासन को प्राथमिकता: कलेक्टर रेना जमील ने संभाला सूरजपुर जिले का कार्यभार .. सूरजपुर, जिले के प्रशासनिक इतिहास...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

ई-ऑफिस से बदली प्रशासनिक तस्वीर, डिजिटल फाइल संचालन में सक्ती जिला प्रदेश में अव्वल ..

छत्तीसगढ़ में ई-ऑफिस क्रांति का विस्तार, पारदर्शी और तेज प्रशासन की नई पहचान बना 33व जिला सक्ती .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के बुधवारी बाजार में आबकारी विभाग का छापा, चखना दुकानों में मदिरापान कराने वालों पर कार्रवाई ..

आशीष उप्पल की सख्ती: ग्राहकों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाने पर 2 दुकानदारों पर प्रकरण दर्ज .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending