Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रेमिका की हत्या कर फरार आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार ..

Published

on

हत्या की गुत्थी सुलझाने में सक्ती पुलिस की तेज़ कार्रवाई ,

पुलिस की सतर्कता से आरोपी ने कबूला जुर्म, सबूत बरामद ..

सक्ती, पुलिस ने अपनी तत्परता और कुशल जांच के माध्यम से प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी रेशम लाल सिदार (26 वर्ष), निवासी ग्राम जाजंग, को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार 26 जनवरी 2025 को ग्राम जाजंग के भाठापारा क्षेत्र में बाबूलाल सिदार के घर के बाड़ी में एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, डीएसपी मुख्यालय अंजली गुप्ता और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर के नेतृत्व में कई टीमें गठित कीं। साथ ही, फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान, मृतिका के परिवारजनों और गवाहों के बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर, आरोपी रेशम लाल सिदार को संदेह के घेरे में लिया गया। पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घटना का विवरण आरोपी के बयान अनुसार:

आरोपी ने बताया कि 25 जनवरी की रात करीब 11 बजे उसने मृतिका से फोन पर बातचीत की और उसे मिलने गया। दोनों के बीच सहमति से शारीरिक संबंध बने। इसी दौरान मृतिका का फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करना आरोपी को नागवार गुजरा। गुस्से में आकर आरोपी ने मृतिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को पैरावट के पास छिपा दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतिका का मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया।

आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस सफल कार्रवाई में डीएसपी मुख्यालय अंजली गुप्ता, थाना प्रभारी बृजेश तिवारी, सायबर सेल प्रभारी अमित सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सक्ती पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दिखा दिया कि अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस जनता को भरोसा दिलाती है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..16 घंटे ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती मे युवा उड़ान 2026 में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और भविष्य पर हुआ मंथन ..

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर बोले—विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ने पर जरूर मिलती है सफलता , उत्कृष्ट खिलाड़ियों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

जिले के निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के तहत औचक निरीक्षण ..

डभरा-मालखरौदा के अस्पतालों में पहुंचा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, आयुष्मान योजना में पारदर्शिता बरतने के निर्देश .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेलीकला में 24.70 लाख की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण पूर्ण ..

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत मिली सौगात, ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर .. सक्ती, ग्रामीण...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

आयुर्वेदिक उपचार से बवासीर की समस्या में रीना खांडे को मिली राहत ..

शासकीय आयुर्वेद औषधालय खैरा में चिकित्सकीय परामर्श से हुआ उपचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई स्वास्थ्य लाभ की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending