Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: सांसद कमलेश जांगड़े ने किया स्वागत, बताया दूरदर्शी बजट ..

Published

on

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट का स्वागत करते हुए इसे सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास के लिए संतुलित और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने बजट में हर क्षेत्र का ध्यान रखा है, जिससे प्रदेश के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

जिले को मिली बड़ी सौगातें –

सांसद जांगड़े ने बताया कि जांजगीर में स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और नया शासकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, जिला चिकित्सालय को अपग्रेड कर 220 बिस्तरों का बनाया जाएगा, जिससे मेडिकल कॉलेज खोलने की राह आसान होगी। वहीं, सक्ती जिले में बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

सौर ऊर्जा और शिक्षा को बढ़ावा –

प्रदेश सरकार द्वारा हर जिले में करीब 1 करोड़ की लागत से एक गांव को सोलर मॉडल विलेज बनाने की योजना है। शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए स्कूल शिक्षा के लिए 22,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

कृषि, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान –

कृषि एवं कृषक कल्याण – 13,506 करोड़ ,

पंचायत एवं ग्रामीण विकास – 18,461 करोड़ ,

लोक निर्माण – 9,501 करोड़ ,

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण – 8,040 करोड़

ऊर्जा विभाग – 7,055 करोड़ ,

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी – 5,300 करोड़ ,

नगरीय प्रशासन – 6,044 करोड़ ,

पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा –

पत्रकार सम्मान निधि को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये किया गया है। साथ ही, पत्रकारों के एक्सपोजर विजिट के लिए बजट प्रावधान किया गया है। पत्रकार संघ के कार्यालयों के नवीनीकरण के लिए भी राशि आवंटित की गई है।

युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए नई पहल –

नवा रायपुर अटल नगर में 50 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) की स्थापना होगी। 500 नई सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। पंचायतों में यूपीआई भुगतान प्रणाली लागू होगी।

नई योजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री ने 10 नवीन योजनाओं की घोषणा की, जिनमें शामिल हैं:

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बायपास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेंस फेलोशिप योजना, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिंचाई योजना, एसएसआईपी (छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति)

इसके अलावा, राज्य सरकार राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के साथ मिलकर छात्र कौशल कार्यक्रम और वित्तीय निवेश प्रशिक्षण योजना भी शुरू करेगी।

सांसद कमलेश जांगड़े ने बजट को प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला बताते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर24 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर35 मिनट ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर54 मिनट ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..1 घंटा ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

खबर अकलतरा ..2 घंटे ago

नशे से दूर रहकर ही बनेगा स्वस्थ समाज, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ ..

वेल विशर फाउंडेशन ने कटनई में निकाली जागरूकता रैली, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम .. अकलतरा,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

रबी सीजन में टोकन से मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में टोकन आधारित वितरण की तैयारी तेज, रकबे के आधार पर मिलेगा...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

स्वास्थ्य विभाग डभरा के अकाउंट मैनेजर (बीएएम) चिरंजीव चंद्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

करीब 20 दिनों से अस्पताल में चल रहा था उपचार, रविवार सुबह 8:30 बजे उनके ग्राम बरभांठा (घोघरी) में होगा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

छह माह तक नियमित दवा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीबी से हुए स्वस्थ ..

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से मिला निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता का लाभ .. सक्ती, समय पर बीमारी की पहचान,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

स्व. बुधराम दास महंत की वार्षिक बरसी एवं चौका आरती में शामिल हुए – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

मेहर पैलेस चांपा में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि .. सक्ती, श्राद्ध पक्ष की अंतिम तिथि...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की दबिश, 6 लीटर महुआ शराब जब्त ..

जैजैपुर के हरदी में अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपी चंद्रभूषण बंजारे को किया गिरफ्तार; भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending