Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह ..

Published

on

राज्य सरकार युवाओं को बनाएगी पायलट, हर संभव सहायता होगी उपलब्ध ,

प्रशिक्षु कैडेट्स का जोश – “हमारा सपना साकार हो रहा है!” ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। अब युवा पायलट बनने का भी सपना साकार कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर माइक्रो लाइट एयर स्क्वाड्रन विमान का अवलोकन किया और उसकी तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैडेट्स को जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाए, ताकि वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से परिचित हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि जशपुर में काजू, चाय पत्ती, नाशपाती और सेब की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे यहां की कृषि को नया आयाम मिला है।

पहली बार जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण, 100 कैडेट्स को मिलेगा अवसर –

जशपुर जिले में 7 मार्च 2025 से कैडेटों को सुबह विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान विमान आकाश में उड़ान भरने के बाद सुरक्षित लैंड करता है, जिससे कैडेट्स को व्यावहारिक अनुभव मिलता है। रायपुर से बाहर पहली बार जशपुर जिले में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिससे कैडेट्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

ट्विन-सीटर SW-80 विमान से दी जा रही ट्रेनिंग –

आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। यहां सिंगल इंजन ट्विन-सीटर वायरस SW-80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 20,000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1,000 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ान संचालित की जा रही है।

कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि एनसीसी एयर विंग के “सी” सर्टिफिकेट में उच्च ग्रेडिंग प्राप्त करने वाले कैडेट्स सीधे एयरफोर्स इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं, जिससे यह प्रशिक्षण उनके सुनहरे भविष्य की नींव रखता है।

कैडेट्स का उत्साह – “एयरफोर्स पायलट बनने का सपना साकार होगा” –

प्रशिक्षु नितेश प्रजापति ने बताया कि जशपुर का स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण उड़ान प्रशिक्षण के लिए बहुत उपयुक्त है। उन्होंने कहा,
“मेरा सपना एयरफोर्स पायलट बनने का है, और यह प्रशिक्षण मुझे उस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।”

इसी तरह प्रांशु चौहान ने बताया कि जशपुर में एयर ट्रैफिक साफ-सुथरा रहता है, जिससे उड़ान में कोई बाधा नहीं आती। रनवे भी पूरी तरह से क्लियर रहता है, जिससे प्रशिक्षण बिना किसी रुकावट के संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा,
“प्राकृतिक सुंदरता के बीच प्रशिक्षण लेना हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा।”

इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending