Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले में “No Magic Only Science” स्टाल बना आकर्षण का केंद्र ..

Published

on

विज्ञान के प्रयोगों ने खोले जादू के रहस्यों के राज ..

विद्यार्थियों और दर्शकों ने विज्ञान स्टाल की सराहना की ..

सक्ती, विकासशील छत्तीसगढ़ – विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से सक्ती जिले में आयोजित विशाल प्रदर्शनी में “No Magic Only Science” (जादू नहीं, विज्ञान) स्टाल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस स्टाल के माध्यम से विज्ञान संचारकों द्वारा जादू के पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाया जा रहा है।

स्टाल में दाब, वायुमंडलीय दाब, अभिकेंद्रण बल, अपकेंद्रण बल, गुरुत्वाकर्षण बल, घर्षण बल, बल का विभाजन, दृष्टि भ्रम, प्रकाश परावर्तन, गणितीय जादू, पज़ल गेम, चुम्बक तथा अन्य वैज्ञानिक सिद्धांतों को प्रयोगों के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे न केवल बच्चों और विद्यार्थियों बल्कि अभिभावकों, बुजुर्गों और विज्ञान प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है।

इस स्टाल पर सक्रिय सहभागिता करने वाले छात्रों को आयोजक टीम की ओर से उपहार भी प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं, प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए दर्शक अपनी प्रतिक्रिया विजिटर डायरी में दर्ज कर रहे हैं। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, दिल्ली से आई आयोजक टीम की आकांक्षा, संतोष पवार, दत्तात्रेय सर, विनोद कुमार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अरुण कुमार सोम, जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार चंद्रा, प्राचार्य ऋषभतीर्थ (बालोद) ऋषिकेश पांडेय, बाल विकास विभाग से योगीता ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों ने स्टाल की सराहना की और इसे विज्ञान जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

स्टाल पर उमड़ी भारी भीड़ और उत्साहपूर्ण प्रतिक्रियाओं ने इस कार्यक्रम को अत्यंत सफल बना दिया है। विज्ञान संचारक शैल कुमार पांडेय और उनकी टीम का यह प्रयास विज्ञान को रोचक और समझने योग्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending