Connect with us

खबर सक्ती ...

आईपीएल सट्टेबाजी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नवनिर्वाचित पार्षद हुलास देवांगन और प्रियांशु अग्रवाल को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे ..

Published

on

ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क की जांच में जुटी सक्ती पुलिस, जब्त मोबाइल से मिल सकते हैं अहम सुराग ,

नगर में चर्चा अब पुलिस की अगली कार्रवाई किस पर ..

सक्ती, नगर में आईपीएल क्रिकेट मैच के सट्टे पर सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नगर में चौथी बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलते और खेलाते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में वार्ड क्रमांक 10 के नवनिर्वाचित पार्षद हुलास देवांगन एवं प्रियांशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से तीन महंगे मोबाइल जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी और जब्ती विवरण –

वार्ड क्रमांक 10 के नव निर्वाचित पार्षद हुलास देवांगन (25 वर्ष), पिता मोहन लाल देवांगन, निवासी वार्ड नंबर 10, अखराभांठा, सक्ती।

प्रियांशु अग्रवाल (19 वर्ष), पिता कैलाश अग्रवाल, निवासी वार्ड नंबर 07, राम मंदिर रोड, सक्ती।

जप्ती सामग्री –

मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न मोबाइल – 20,000/- रुपये, रियलमी मोबाइल – 15,000/- रूपये, आई फोन 15 प्रो – 50,000/- रुपये कुल कीमत: 85,000/- रुपये,

आईपीएल क्रिकेट मैचों की शुरुआत होते ही नगर में सट्टे की गतिविधियों की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

दिनांक 30 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 10 के नवनिर्वाचित पार्षद हुलास देवांगन अग्रसेन चौक, सक्ती में ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल सट्टा खेल रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और हुलास देवांगन को मोबाइल एप्स के माध्यम से सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में हुलास ने स्वीकार किया कि वह प्रियांशु अग्रवाल से ऑनलाइन आईडी लेकर सट्टा खेलता है।

इसके बाद पुलिस ने नारायण सागर रोड, वंदना मोड़ के पास घेराबंदी कर प्रियांशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रियांशु ने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन आईडी खरीदकर हुलास देवांगन को बेचा था और स्वयं भी ऑनलाइन सट्टा खेलता था। दोनों आरोपियों से सट्टा खेलने में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 85,000/- रुपये आंकी गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद नगर में यह चर्चा जोरों पर है कि वार्ड क्रमांक 10 के नवनिर्वाचित पार्षद, जिन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। यह वार्ड के मतदाताओं के लिए एक चिंता का विषय बन गया है।

पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल की जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि ऑनलाइन सट्टे के आईडी नेटवर्क के जरिए और भी आरोपियों का खुलासा हो सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में और कितनी गहराई तक जांच करती है।

इस कार्रवाई में SDOP सक्ती मनीष कुंवर के नेतृत्व में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी, उप निरीक्षक अनवर अली, सउनि एंथोनी एक्का, प्र.आर. संजीव शर्मा, मनीष राजपूत, आरक्षक लक्ष्मी साहू एवं योगेश राठौर की अहम भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर1 घंटा ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्रीराम लला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम ..

रामलला के दरबार को रवाना हुई आस्था की रेल, बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर निकले .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त सुनील जैन ने लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की संभागायुक्त सुनील जैन ने ली समीक्षा बैठक ..

आगमन एवं स्वागत, मुख्य मंच, लोकार्पण-भूमिपूजन, विभागीय स्टॉल,हितग्राहियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

9 सितंबर सक्ती जिला स्थापना दिवस पर चिराग अग्रवाल ने दी जिलेवासियों को बधाई ..

कहा- विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेज हो रहे विकास...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

श्रीराम लला दर्शन हेतु सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए रवाना ..

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रारंभ की...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

युवाओं को रोजगार से उद्यमिता तक नई उड़ान, 500 करोड़ से मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी ..

सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़कर 45 वर्ष, कैबिनेट के बड़े फैसलों से युवाओं, निर्यातकों और कर्मचारियों...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सीजेएम शुभदा गोयल ने किया उपजेल सक्ती का औचक निरीक्षण ..

बैरकों से पाकशाला तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, बंदियों से सीधे जानी समस्याएं .. सक्ती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सुश्री...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

साक्षरता दिवस पर लीनेस क्लब सक्ती ने जगाई शिक्षा की अलख ..

महिलाओं और बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, शिक्षा के अधिकार के प्रति किया जागरूक .. सक्ती, आंल इंडिया लीनेस क्लब्स...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending