Connect with us

खबर सक्ती ...

दवा महँगी, शराब सस्ती, जनविरोधी है नई आबकारी नीति ..

Published

on

महँगाई से त्रस्त जनता, सरकार ने बढ़ाया नशाखोरी की ओर कदम – अर्जुन राठौर ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य की एक मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नवीन जिला सक्ति के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से शराब की कीमतों में कमी किए जाने के निर्णय को जनविरोधी बताते हुए कहा सरकार को दारू की क़ीमतों को कम करने के बजाए जनहित में दवा की क़ीमतों और महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने राशन, तेल और रोज़मर्रा की चीजों के क़ीमत को कम करना चाहिए था। नशे के कारण पहले ही आपराधिक घटनाओं में वृद्धि है, वहीं शराब की क़ीमतों को कम करने से शराब की खपत बढ़ेंगी साथ ही साथ आपराधिक घटना और दुर्घटनाएं भी बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता ।

अर्जुन राठौर ने कहा सरकार ने दवाओं, राशन और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण न करके शराब को सस्ता करने का ग़लत निर्णय लिया है। गरीब और मध्यम वर्ग पहले से ही महँगाई से जूझ रहा है, लेकिन सरकार ने उनकी मूलभूत जरूरतों को नजरअंदाज करके शराब को प्रोत्साहित किया है। सस्ती शराब से नशाखोरी बढ़ेगी, जिससे पारिवारिक संकट भी पैदा होगा। शराब को सस्ता करने का निर्णय पूरी तरह से अनुचित है। हम माँग करते है कि दवाओं और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी कम करके महँगाई घटाई जाए। सार्वजनिक स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए नशामुक्ति अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के मुखमंत्री मोहन यादव जी ने मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति 2025-2026 के तहत धार्मिक नगरी उज्जैन सहित 19 धार्मिक पवित्र स्थलों के आसपास के संचालित 47 शराब दुकानों को बंद करने निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश सरकार का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ में भी धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित शराब दुकानों को अविलंब बंद करना चाहिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 632.40 करोड़ रुपये ..

मुख्यमंत्री साय बोले- मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण से मजबूत हो रहा परिवार और प्रदेश , दुर्ग जिले को 218.48 करोड़...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ..

जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत की दिशा में बढ़ा सक्ती, ‘जोश द टीम’ का हुआ शुभारंभ , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण ..

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती के पुरेन्हापारा में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सेवा ज्योति यात्रा में ट्रैफिक नियमों पर सवाल, मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर थामे दिखे मशाल ..

जनजागरूकता और अनुशासन का संदेश देने वाली रैली में नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल, कई बाइक सवार भी बिना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का बस स्टैंड चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ ..

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश, हजारों की मौजूदगी में नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending