Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर के निर्देशन में जिले में पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिये टोल फ्री नंबर जारी ..

Published

on

टोल फ्री नंबर 18002330008 पर पेयजल की समस्याओं का कर सकते हैं शिकायत ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सक्ती जिले में पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिये टोल फ्री नंबर जारी किया गया हैं। कलेक्टर के निर्देशन में सक्ती जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ग्रीष्मकाल में पेयजल की व्यवस्था बनाये रखने के लिए अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने सहित अन्य पेयजल से संबंधित समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर 18002330008 जारी किया गया है। पेयजल व्यवस्था को और दुरूस्त करने के लिए टोल फ्री नंबर के साथ साथ सभी विकासखंड हेतु उनके ब्लॉक के सम्बंधित अधिकारियों का मोबाईल नंबर भी जारी किया गया है। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002330008 एवं संबंधित मोबाइल नंबरों के माध्यम से नागरिक अपनी पेयजल से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिनका शीघ्र समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति में रुकावट जल गुणवत्ता संबंधी समस्याएँ हैडपंप, ट्यूबवेल, नल जल योजनाओं से संबंधित समस्याएं व अन्य पेयजल संबंधित परेशानियों के लिये आमजन उक्त टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर और संबंधित अधिकारियों के मोबाईल नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड सक्ती आई.पी. मंडावी से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के समस्त विकासखंड के लिये निखिल तम्बोली स्थल सहायक मोबाइल नंबर 7067831661 पर, विकासखंड सक्ती के लिये उप अभियंता सुश्री खगेश्वरी मांझी विकासखण्ड सक्ती मोबाइल नंबर 8770636232 पर, विकासखंड जैजैपूर के लिये उप अभियंता सुश्री डिनडेश्वरी जगत मोबाइल नंबर 8103766696 पर, विकासखंड डभरा के लिये उप अभियंता विभाष सोमावार मोबाइल नंबर 7974242158 पर और विकासखंड मालखरौदा के लिये उप अभियंता मुकेश मालाकार मोबाइल नंबर 7987603424 पर उपलब्ध रहेंगे। इसी प्रकार विकासखंड सक्ती और जैजैपूर के लिये सहायक अभियंता पवन अग्रवाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड सक्ती मोबाइल नंबर 7987181010 पर, विकासखंड डभरा और मालखरौदा के लिये सहायक अभियंता प्रमोद कुमार श्रीवास्तव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड डभरा मोबाइल नंबर 9329604737 पर उपलब्ध रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील कि गई है कि वे उपलब्ध कराये गये हेल्पलाइन और संबंधित अधिकारियों के मोबाईल नंबर पर पेयजल संकट से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दे ताकि उचित समय पर समस्याओं का समाधान किया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..31 मिनट ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..56 मिनट ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य .. सक्ती, श्रम विभाग में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

रबी सीजन से पहले उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था पर कृषि विभाग की तैयारी तेज ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में अधिकारियों को मिला एफएफएस प्रणाली का प्रशिक्षण, दलहन-तिलहन की खेती को...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

त्योहारों से पहले छोटे व्यापारियों को राहत, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने बांटे चिल्लर सिक्के ..

जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव की पहल से दुकानदारों को मिलेगी लेन-देन में सहूलियत, सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा सेतु केंद्र से उत्तरी बाई को मिला आय प्रमाण पत्र, त्वरित कार्रवाई से हुई समय की बचत ..

सरल प्रक्रिया और कर्मचारियों के सहयोग से मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार .. सक्ती,...

खबर पाली1 दिन ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending