Connect with us

खबर बिलासपुर

अपोलो अस्पताल का फर्जी डॉक्टर कांग्रेस की न्याय यात्रा से पहले दमोह से गिरफ्तार ..

Published

on

नियुक्ति व इलाज के दस्तावेज सीएमएचओ को मिले, तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनी ..

बिलासपुर, बिलासपुर के सरकंडा थाना पुलिस ने बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में कार्यरत रहे फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम को दमोह जेल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या (मानव वध) भी शामिल है। इधर अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने भी सीएमएचओ को डॉक्टर की नियुक्ति व पूर्व स्पीकर राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल के इलाज से जुड़े दस्तावेज सौंप दिये हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल माह में दमोह के मिशन अस्पताल में इसी डॉक्टर ने एक के बाद एक कई हार्ट सर्जरी की थी, जिससे सात मरीजों की मौत हो गई थी। इस मामले में पहले से ही डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज थी और वह दमोह जेल में बंद था।

डॉ. नरेंद्र की गिरफ्तारी कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन के ठीक एक दिन पहले की गई है। आज दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी ने न्याय यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि अपोलो अस्पताल में राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की मौत के मामले में सिर्फ डॉक्टर नहीं, बल्कि अपोलो अस्पताल के चेयरमैन, प्रबंधक और अन्य जिम्मेदारों पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

मालूम हो कि 2 अगस्त 2006 को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की अपोलो अस्पताल में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के दौरान जान चली गई थी। उनके पुत्र डॉ. प्रदीप शुक्ला ने दमोह का मामला सामने आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में खुलासा हुआ कि उनका इलाज भी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव ने ही किया था। उसकी कार्डियोलॉजी की डिग्री फर्जी है और उसका छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में कोई पंजीकरण नहीं है। उसे एंजियोप्लास्टी करने का कोई अधिकार ही नहीं था। पुलिस का कहना है कि मामला सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया क्रूरतम अपराध है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकंडा थाना में धारा 420, 466, 468, 471, 304, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया है। दमोह न्यायालय से अनुमति लेकर प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को बिलासपुर लाया जा रहा है। पुलिस अब डॉक्टर की नियुक्ति के सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है और उसके इलाज के दौरान मृत अन्य मरीजों को भी जांच में शामिल किया गया है। स्व. भगतराम और डॉ. डोडेजा की मौतों की भी नए सिरे से छानबीन की जा रही है, जिनके परिजनों ने भी ऐसी ही शिकायत की है।

इधर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मौत के मामले में घिरे अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने आखिरकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को जरूरी दस्तावेज सौंप दिए हैं। घटना सामने आने के बाद सीएमएचओ डॉ प्रमोद तिवारी ने अपोलो प्रबंधन को नोटिस जारी कर फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी थी। जवाब में अपोलो ने डॉक्टर की नियुक्ति चेन्नई से होने का दावा करते हुए नियुक्ति पत्र समेत इलाज से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। अब सीएमएचओ ने जांच की कमान संभालते हुए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है। इस टीम में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बीएल बंसल, सिम्स के डॉक्टर एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जयपाल चंद्रवंशी और जिला अस्पताल के डॉ विजय मिश्रा को शामिल किया गया है। इन्हें 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending