Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार: नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत के क्षेत्र से मुख्यमंत्री साय ने की शुरुआत, करीगांव पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद ..

Published

on

नोनी मैया दाई मंदिर के सौंदर्यीकरण व पंचायत भवन निर्माण की घोषणा ,

आयुष्मान, पीएम आवास सहित योजनाओं की ली समीक्षा, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश ..

सक्ती, सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पहले दिन आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को अचानक सक्ती जिले के ग्राम करीगांव पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के क्षेत्र से की शुरुआत मुख्यमंत्री के आगमन से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें तथा शिकायतें सुनीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नोनी मैया दाई मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पटवारी को सप्ताह में एक दिन गांव में बैठकर राजस्व मामलों का निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत भवन के नवनिर्माण की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “सुशासन तिहार के इस चरण में पूरी सरकार गांवों में मौजूद है। मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मेरे साथ हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

सीएम ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और आयुष्मान भारत योजना जैसे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों की स्थिति में ग्रामीणों को आर्थिक संकट से बचाने के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी और स्कूलों की स्थिति की भी जानकारी ली और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। गिरते भूजल स्तर को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाने की सलाह दी।

गांव के तालाब के किनारे की जमीन को लेकर आई शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को नाप-जोख कर समाधान निकालने के निर्देश दिए। मौके पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को कई आवेदन भी सौंपे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित रहे। सरपंच कंचन मधुकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन चौपाल में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के अचानक दौरे से गांव में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़4 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending