खबर सक्ती ...
अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखने वाला आरोपी गिरफ्तार — सक्ती पुलिस की कार्यवाही ..

सक्ती, जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम हरदी निवासी एक व्यक्ति को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरदी निवासी लोकेश उर्फ लकेश्वर बंजारे (उम्र 33 वर्ष) झोरखी नाला पार के पास अधिक मात्रा में हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहाँ आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
बरामद शराब में 05 लीटर शराब पीले रंग के प्लास्टिक जेरिकेन में तथा 02 लीटर एक प्लास्टिक की बोतल में भरी हुई थी। आरोपी के पास शराब रखने अथवा बेचने के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। धारा 94 BNSS के तहत नोटिस देने के बाद आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय, सक्ती में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक फलेन्द्र मनहर, आरक्षक ब्रजसेन लहरे एवं नामदेव लहरे की सराहनीय भूमिका रही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login