Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्रीष्मकालीन मूंगफली की खेती बनी किसानों की पहली पसंद, लगातार बढ़ रहा रकबा – उप संचालक कृषि शशांक शिंदे ..

Published

on

नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल ऑयल सीड्स योजना बनी वरदान, किसानों को मिल रही बेहतर आमदनी ..

सक्ती, जिले के किसानों का रुझान इन दिनों ग्रीष्मकालीन मूंगफली की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत सरकार की नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल ऑयल सीड्स योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में ग्रीष्मकालीन तिलहन फसलों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें सक्ती जिला भी शामिल है। यहां कुल 500 हेक्टेयर में मूंगफली की खेती की जा रही है।

विशेष रूप से विकासखण्ड डभरा के ग्राम कोटमी में 300 हेक्टेयर, ग्राम कोमो में 100 हेक्टेयर और मालखरौदा ब्लॉक में भी 100 हेक्टेयर में मूंगफली की फसल ली जा रही है।

नई किस्म ‘लेपाक्क्षी के-1812’ ने जीता किसानों का दिल –

9 मई को उप संचालक कृषि शशांक शिंदे द्वारा ग्राम कोटमी में क्लस्टर प्रदर्शन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसानों ने बताया कि इस वर्ष कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई उन्नत किस्म ‘लेपाक्क्षी के-1812’ से उन्हें काफी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

ग्राम कोमो के किसान पीताम्बर पटेल ने बताया कि पिछले साल स्थानीय किस्म से खेती की थी, जिससे उत्पादन कम हुआ। इस वर्ष विभागीय योजना के तहत उन्नत बीज मिलने से प्रति एकड़ 16 क्विंटल तक उत्पादन की संभावना है।

ग्राम कोटमी के कृषक केशव प्रसाद पटेल और रोहित कुमार ने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में मूंगफली में पानी की कम जरूरत और आमदनी अधिक है, जिससे अब किसान मूंगफली की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

उन्नत बीज से बढ़ी उम्मीदें –

इस वर्ष किसानों को योजना के तहत 500 क्विंटल बीज वितरित किए गए हैं और 92 हेक्टेयर में बीज निगम में पंजीयन कराया गया है ताकि अगले वर्ष भी इस किस्म का लाभ अधिक किसानों तक पहुंच सके।

तेल निकालने की मशीन भी होगी स्थापित –

जिले में ग्रीष्मकालीन मूंगफली की खेती को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर के निर्देशानुसार मूंगफली से तेल निकालने की मशीन की स्थापना भी की जाएगी, जिससे किसानों को स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण की सुविधा मिल सकेगी और उनकी आमदनी और बढ़ेगी।

कृषि विभाग के मैदानी अमले की सराहनीय भूमिका –

कृषि विभाग द्वारा लगातार संगोष्ठियों और प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से किसानों को नई किस्म और तकनीक की जानकारी दी जा रही है। इसका ही परिणाम है कि जिले में मूंगफली की खेती का रकबा लगातार बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में गर्मा धान के स्थान पर मूंगफली प्रमुख फसल के रूप में उभर सकती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..24 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending