Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

कलेक्टर ने समाधान शिविर अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का विस्तार से की समीक्षा, शेष आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के दिए निर्देश ,

समस्त विभागों को एकजूट होकर ग्राम जल जागरूकता अभियान को सफल बनाना है : कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का विस्तार से समीक्षा किया तथा शेष आवेदनों का जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल जागरूकता अभियान को सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अभियान को सफल बनाने में कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग का अहम योगदान हो सकता है। इसके तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन, जल प्रबंधन के महत्व को समझना जरूरी है। ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुवे तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, सहायक जिला कोषालय अधिकारी प्रदीप देवांगन, तहसीलदार विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों का किया समीक्षा –

समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा की बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का तेजी से तथा उचित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 मिनट ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending