Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.87 लाख रुपये की चोरी का खुलासा ..

Published

on

सोना-चांदी चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कई इलाकों में की थी वारदात ,

सायबर सेल और सक्ती जिले के थानों की संयुक्त टीम को मिली सफलता, चोरी का माल बरामद ..

सक्ती, जिला सक्ती पुलिस की सायबर टीम व थाना स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी के कई मामलों का पर्दाफाश किया गया है। आरोपी से कुल 2,87,700 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकद, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु सायबर टीम सक्ती और संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपी दुधनाथ मिरी पिता पुषराम मिरी (उम्र 30 वर्ष), निवासी बड़े पाडरमुड़ा थाना मालखरौदा, पुनः चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम कोमो, किरारी, टुंड्री; थाना बाराद्वार के ग्राम कड़ारी; एवं थाना जैजैपुर के ग्राम दताउद व कोटेतरा में सूने मकानों में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से चांदी व सोने के आभूषण, एक सैमसंग मोबाइल, चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल (बजाज प्लेटिना, क्रमांक CG13 AQ 4047), एवं एक लोहे की संबल बरामद की गई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस सफलता में प्रमुख योगदान: –

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.), सायबर सेल प्रभारी अमित सिंह व उनकी टीम, थाना डभरा प्रभारी कमल किशोर महतो, एएसआई एच.एन. ताम्रकार, सउनि शंकर साहू, सउनि यशवंत राठौर (थाना बाराद्वार), प्र.आर. लक्ष्मीनारायण कंवर (थाना जैजैपुर) तथा संबंधित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़4 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending