Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार 2025 – जैजैपुर, अड़भार और मल्दा में सुशासन तिहार का हुआ आयोजन ..

Published

on

कलेक्टर ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की ली जानकारी ..

सक्ती, सुशासन तिहार अंतर्गत आज जिले के तीन स्थान नगर पंचायत जैजैपुर, नगर पंचायत अड़भार, ग्राम पंचायत मल्दा में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत जैजैपुर में आयोजित शिविर का कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने औचक निरीक्षण किया और विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित आमजनों से प्राप्त माँग एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।

इसी तरह जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम मल्दा के आयोजित शिविर में मल्दा, घिवरा, कैथा, डोमाडीह, हरेठीकला, हरेठीखुर्द, परसाडीह, सेंदरी, जमड़ी, जर्वे, किकिरदा से कुल 3913 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 3889 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। और शेष 24 आवेदनों को निराकृत करने हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से प्राप्त हुआ। उक्त शिविर में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा प्राप्त आवेदनो का त्वरित निराकरण किया गया, विभिन्न विभाग द्वारा शासन के संचालित योजनाओ को आमजन के समक्ष शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई एवं हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वीकृति पत्र एवं पूर्ण आवास की चाबी, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड का वितरण किया गया। समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया था स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाई भी उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने निराकरण का वाचन किया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा,जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, श्रीमती सुशीला सिन्हा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सीताराम मुन्ना चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, सहित सरपंच/सचिव विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending