खबर सक्ती ...
भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई: सक्ती जिले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने दिखाया कड़ा रुख ..

“शून्य सहिष्णुता” की नीति पर अमल, आबकारी प्रकरण में तुरंत कार्रवाई ..
सक्ती, जिला सक्ती में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक हीरा राम सावरा, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र कंवर तथा आरक्षक दीपक साहू शामिल हैं। इन तीनों पर आबकारी के एक मामले में पैसों के लेन-देन से संबंधित गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी पुष्टि लिखित रूप में हुई है।
प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किए हैं। साथ ही, मामले की प्रारंभिक जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए “शून्य सहिष्णुता” की नीति के तहत की गई है। सुश्री शर्मा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login