Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार के तहत सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई, 24 लीटर महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, सुशासन तिहार के अंतर्गत अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग सक्ती ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 24 लीटर महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश और उप आबकारी आयुक्त बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर व जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 10 सकरेलीखुर्द, थाना नगरदा निवासी नरेश सुमन पिता भागवत सुमन के घर में महुआ शराब बेचने की सूचना मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई थी। आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली, जहां दीवान में छिपाकर रखी गई 18 लीटर महुआ शराब (9 बोतल, प्रत्येक 2 लीटर) बरामद की गई।

इसी तरह, वार्ड क्रमांक 7 कुरदा, थाना नगरदा निवासी भूपेंद्र चौहान पिता कृष्ण कुमार चौहान के घर पर भी छापा मारा गया, जहाँ से 6 लीटर महुआ शराब एक प्लास्टिक बाल्टी में भरी हुई पाई गई।

दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ-साथ आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक, भारती यादव और परसराम कहरा की सक्रिय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending