Connect with us

ख़बर रायपुर

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

Published

on

मुख्यमंत्री ने बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक ली ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद के सभाकक्ष में बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सतत निरीक्षण एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की वास्तविक प्रगति का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम जनता से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक इस बात का प्रमाण है कि बीते डेढ़ वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वच्छता के प्रति विशेष रूचि लेकर कार्य करें एवं सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त स्वच्छता संबंधी आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत मिशन का सकारात्मक प्रभाव प्रदेशभर में परिलक्षित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से दौरा कर निर्माण एवं विकास कार्यो का मौका मुआयना करने के साथ ही जनसमस्याओं का त्वरित निदान का काम करें। मुख्यमंत्री ने फसल चक्र को अपनाने हेतु किसानों को प्रेरित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बालोद जिले में गन्ना तथा कांकेर एवं नारायणपुर जिलों में दलहन-तिलहन फसलों को प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि अनावश्यक विलंब से जनता में असंतोष उत्पन्न होता है। उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर पर नियमित रूप से राजस्व न्यायालय की तिथि सुनिश्चित करने तथा सभी लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों को बरसात से पहले सीमांकन कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने, ड्रोन दीदी कार्यक्रम पर विशेष ध्यान केंद्रित करने एवं अधोसंरचना विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के संबंध में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निदान करने तथा विशेषकर विद्यार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले के परीक्षा परिणामों पर असंतोष व्यक्त किया तथा सुधारात्मक उपाय तत्काल अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, हर घर जल, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बालोद जिले के देवरी एवं डौंडीलोहारा में 500 करोड़ रूपए की लागत से 400/220/132 केवी उच्चदाब उपकेन्द्र तथा 11.47 करोड़ रूपए की लागत से जुनवानी से चिखली सड़क मार्ग निर्माण की जानकारी भी साझा की।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस., दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्य नारायण राठौर, बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह, बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, नारायणपुर कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई, संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..22 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..22 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..23 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending