Connect with us

ख़बर रायपुर

सचिव सह परिवहन आयुक्त द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के संबंध में ली गई नियमित बैठक ..

Published

on

अगले हफ्ते तक व्यवस्था सुधार करते हुए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट आर्डर की संख्या डबल करने हेतु दिए गए निर्देश ,

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नियमों के अनुसार लगाए जाएं, नियम विरूद्ध कार्य करने पर जांच उपरांत होगी सख्त कार्रवाई ..

रायपुर, आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि एवं समस्त परिवहन अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। सचिव सह परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा क्रमिक रूप से सभी बड़े शहरों जैसे- रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर में हो रहे हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की प्रगति पर समीक्षा की गई।

बैठक में जिला स्तर पर लग रहे मोबाईल कैम्प एवं मोबाईल नंबर अपडेटेशन एवं समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सभी क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परिवहन विभाग द्वारा संचालित कैम्प तथा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट हेतु अनुबंधित कंपनी के फिटमेंट सेंटर में शासन द्वारा निर्धारित शुल्क लिये जायेंगे, इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। डीलर प्वाईंट एवं घर पहुंच सेवा हेतु नियम अनुसार अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नंबर प्लेट केन्द्रीय मोटरयान नियम के तहत लगाया जाए, अर्थात् उसे वाहनों के दृश्य स्थानों पर स्थायी रूप से फिट किया जाए।

जगदलपुर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि चेकिंग के दौरान कुछ वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बिना फिट किए गए वाहन में पाए गए। जिसमें यह जानकारी मिली कि कुछ फिटमेंट सेंटर / डीलर प्वाईंट द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बिना फिट किए हुए वाहन मालिक को दे दी गई है। इस पर सचिव सह परिवहन आयुक्त ने इस संबंध में जांच कर सही पाए जाने पर फिटमेंट/डीलर प्वाईंट पर वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने अगले हफ्ते तक प्रत्येक जिले में फिटमेंट डबल करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने दोनों कंपनियों को पांच प्रमुख जिला रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर एवं सुकमा तथा बीजापुर व नारायणपुर नक्सल बाधित संवेदनशील जिला होने के कारण हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट फिटमेंट सेंटर के संबंध में कार्यायोजना तैयार करने हेतु निर्देश दिए। मोबाईल नंबर अपडेट की समस्या के निराकरण हेतु परिवहन अधिकारियों को पीएसके के साथ-साथ लोकल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेटेशन के लिए आरटीओ कर्मचारियों के व्हाट्सअप नंबर शेयर करने हेतु बोला गया।

बैठक में निर्देशित किया गया कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के अधिक से अधिक इंस्टालेशन हेतु जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील स्तर में भी स्थायी रूप से फिटमेंट सेंटर की स्थापना की जाए। साथ ही साथ कार्यबल में वृद्धि सुनिश्चित करते हुए कार्यालय या कैम्प के माध्यम से आर्डर किए गए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का फिटमेंट 1 सप्ताह के भीतर संबंधित परिसर या नजदीकी फिटमेंट सेंटर से किया जाए। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट फिटमेंट सेंटर में बैठक व्यवस्था एवं पीने का पानी का पर्याप्त व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त कार्यो के समीक्षा हेतु पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending