खबर सक्ती ...
संविधान बचाओ आंदोलन 31 मई को बाराद्वार में होगा आयोजित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ आंदोलन का आयोजन 31 मई 2025 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे बाराद्वार में किया जाएगा। यह कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में डॉ भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन, विश्राम गृह के पास, नया बाराद्वार में संपन्न होगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष कन्हैया कंवर, बहमनीडीह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा तथा बलौदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, संगठन एवं कांग्रेस से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला व प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक/नगर अध्यक्ष, पोलिंग बूथ स्तर के कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवा दल, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता गिरधर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम संविधान की मूल भावना की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login