Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

स्काउट-गाइड्स ने किया वृक्षारोपण ..

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरुवार को जिला कार्यालय कुटेला परिसर में सायं आयोजित किया गया, जिसमें जिले के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं स्काउटर-गाइडर्स की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल के नेतृत्व में एवं पदेन जिला आयुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी एल. पी. पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला सचिव डॉ. पूनम सिंह साहू, संयुक्त सचिव गुणवती साहू , जिला संगठन आयुक्त लिंगराज पटेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त शंकरलाल साहू , पार्वती वैष्णव, रूखमणि देवांगन, उषा निराला, विकासखंड सचिव (सारंगढ़) कन्हैया लाल लहरे, विकासखंड सचिव (बरमकेला) राजाराम साहू समय लाल काठे, भागवत प्रसाद बसंत, छतराम निराला, लक्ष्मण नामदेव, मानस कुमार पटेल, रमा शंकर साहू जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर दीपक सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। प्रतिभागियों ने न केवल पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जनचेतना फैलाने का भी संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक गतिविधि न होकर एक स्थायी दायित्व है, जिसे समाज के प्रत्येक नागरिक को निभाना चाहिए। स्काउटिंग की मूल भावना सेवा, सहयोग एवं सतत विकास से ओतप्रोत है, और यह कार्यक्रम इसी भावना का सशक्त प्रतिबिंब रहा।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई एवं सभी प्रतिभागियों को पौधों की नियमित देखभाल का दायित्व सौंपा गया। यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास सिद्ध हुआ, बल्कि यह भावी पीढ़ी को प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराने वाला प्रेरणास्पद कदम भी रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending