Connect with us

खबर रायगढ़

डायल 112 की समीक्षा बैठक : रिस्पांस टाइम में कॉलर की मदद करने के निर्देश, उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्टाफ को मिला प्रशस्ति पत्र ..

Published

on

रायगढ़, आज पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में डायल 112 ईआरव्ही स्टाफ, चालक और एबीपी मैनेजरों की समीक्षा बैठक का आयोजन उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में डीएसपी बनर्जी ने डायल 112 की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए विभिन्न कमियों की विस्तार से समीक्षा की और स्टाफ को कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए निर्धारित बिंदुओं पर समय से वाहन की उपस्थिति, त्वरित रिस्पांस टाइम और कॉलर की मदद करने जैसे निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य रूप से सामने आई खामियों जिनमें समय पर ड्यूटी और एटीआर प्रोफार्मा पूर्ण कर भेजने, डीएसआर के लिए मीटर रीडिंग, इवेंट रजिस्टर का रख-रखाव आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर डीएसपी बनर्जी ने कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए।

बैठक में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डायल 112 ईआरव्ही स्टाफ को पुलिस महानिदेशक महोदय और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए, जिन्हें डीएसपी सुशांतो बनर्जी और रेडियो एसआई पुष्पेंद्र श्याम ने सौंपा। बैठक में रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के डायल 112 स्टाफ, एबीपी मैनेजर राजीव सिंह एवं सहायक प्रभारी श्याम रतन गुप्ता भी उपस्थित थे।

डायल 112 के कुछ उल्लेखनीय कार्य –

थाना भूपदेवपुर आरक्षक सुरेश सिदार एबीपी चालक दिनेश साहू -भूपदेवपुर में बिजली खंभा लगाते समय करंट की चपेट में आए तीन घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया।

थाना कापू आरक्ष्क राजेन्द्र लकड़ा एबीपी चालक छोटू दास – कापू क्षेत्र में प्रसव के बाद जटिल स्थिति में माँ और नवजात की जान बचाई।

थाना धरमजयगढ आरक्षक बिरबल टोप्पो एबीपी चालक रामायण दास-धरमजयगढ़ में सड़क हादसे में घायल दो लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

थाना कोतरारोड़ आरक्षक अशोक राठिया एबीपी चालक जगदीश लहरे- कोतरारोड़ में ज़हर सेवन कर बेसुध पड़े व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज ले जाकर जान बचाई गई।

थाना धरमजयगढ आरक्षक अशोक राठिया एबीपी चालक जगदीश लहरे- पंडरी महुआ में आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।

थाना कोतरारोड़ आरक्षक घनश्याम बरेठ एबीपी चालक मुकेश लहरे- किरोड़ीमल नगर में महिला की नवजात को दिलवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।

थाना तमनार आरक्षक सुरेन्द्र भगत एबीपी चालक नारायण निषाद- हमीरपुर में आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की जान बचाई गई।

थाना धरमजयगढ आरक्षक जयप्रकाश टोप्पो, एबीपी चालक अमित भगत-आमापाली में साँप काटने से पीड़ित बुजुर्ग महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

थाना खरसिया आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे, एबीपी चालक सम्मेलाल पटेल- खरसिया में रेल पटरी पर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को टीम ने 3 किमी पैदल जाकर बचाया।

थाना घरघोड़ा आरक्षक दिनेश सिदार, एबीपी चालक कौशल पटेल- घरघोड़ा में जहर खाई महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

थाना तमनार आरक्षक भानूप्रताप चंद्रा, एबीपी चालक दिनेश सारथी- तमनार में फांसी का प्रयास कर रही महिला को बचाकर परिजनों को सौंपा गया।

थाना कोसीर आरक्षक मुरलीधर सिदार, एबीपी चालक राजीव रत्नाकर- कोसीर क्षेत्र में करंट लगने से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया।

थाना कोसीर आरक्षक भूपेन्द्र चंद्र सिदार, एबीपी चालक तेज साहू-बांधापाली में सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को तत्काल उपचार दिलाया गया।

डायल 112 की इन त्वरित, जिम्मेदार और संवेदनशील कार्रवाइयों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समय पर की गई पुलिस सहायता अनेक जानें बचा सकती है। डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने सभी टीमों से अपेक्षा की कि वे इसी तत्परता और अनुशासन के साथ आगे भी जनसेवा के इस कार्य में समर्पित रहें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending