Connect with us

ख़बर रायपुर

शराब में भी मिलावट का खुलासा: रायपुर की शराब दुकान में नकली शराब बनाने का गोरखधंधा ..

Published

on

आबकारी विभाग की छापेमारी में खुलासा, 12 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार और दो आरोपी फरार ..

रायपुर, दूध, दही और पनीर में मिलावट की खबरों के बाद अब शराब में मिलावट का बड़ा मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर (लालपुर) स्थित एक शराब दुकान में मिलावटी शराब बनाने और उसे ब्रांडेड बोतलों में बेचने का गोरखधंधा उजागर हुआ है। आबकारी विभाग की कार्रवाई में इस दुकान से नकली शराब बनाने की सामग्री और करीब 12 लाख 10 हजार 480 रुपये की गड़बड़ी पाई गई है।

शराब दुकान के कर्मचारियों पर आरोप है कि शराबियों द्वारा फेंकी गई बोतलों को इकट्ठा कर उनमें दोयम दर्जे की या पानी मिलाई हुई शराब भरकर दो लोकप्रिय ब्रांड – ‘गोवा’ और ‘जम्मू’ – के नाम पर सील कर दी जाती थी। इनमें इस्तेमाल की गई कुछ बोतलों में होलोग्राम तक नहीं लगे थे। आरोपी कम बिक्री वाली ब्रांड की शराब को पसंदीदा ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचते थे।

सीलिंग में गड़बड़ी से खुली पोल –

शराब की बोतलों को दोबारा सील करने की कोशिश में लिकेज हो जाया करता था, जिससे संदेह गहराया। आबकारी विभाग की टीम ने जब छापा मारा तो स्टॉक और लेखा-जोखा में बड़ा अंतर पाया गया।

तीन गिरफ्तार, दो फरार –


मामले में आरोपी मनीष रामटेके (पिता अशोक रामटेके), श्याम किशोर साहू (पिता स्व. दुकालू राम साहू) और युवराज मधुकर (पिता स्व. डोमन दा मधुकर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शेखर बंजारे और सागर सोनवानी फरार बताए जा रहे हैं।

आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में नीलम किरण सिंह, बिसेसर साव, योगेश सोनी, जितेश्वरी आलेंद्र, जागेश्वर वर्मा, ओम प्रकाश सिन्हा और सुरेंद्र झारिया शामिल रहे।

यह मामला सिर्फ मिलावट का नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की सेहत और विश्वास से जुड़े एक गंभीर अपराध का है। प्रदेश में जहां शराब की बिक्री पर नियंत्रण खुद सरकार के हाथ में है, वहां इस तरह की लापरवाही और अपराध प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending