Connect with us

खबर कटघोरा ..

कटघोरा में चिकित्सा सेवा की मिसाल: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र की सफल सर्जरी ..

Published

on

गरीब पंडो जनजाति के गणेश को मिला नया जीवन, अस्ति रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु बने मसीहा ,

सीमित संसाधनों में बड़ा चमत्कार: कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र बना मानवता का प्रतीक ..

कटघोरा, नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में एक बार फिर चिकित्सा सेवा और मानवता का अद्भुत उदाहरण सामने आया है। यहां पदस्थ अस्ति रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु खुटिया ने विशेष जनजाति पंडो समाज के एक गंभीर रूप से घायल मरीज की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर न सिर्फ उसकी जान बचाई, बल्कि उसे नया जीवन भी दिया। मरीज गणेश पंडो, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा दत्तक पुत्र का दर्जा प्राप्त है, आर्थिक तंगी के चलते इलाज से वंचित थे, लेकिन कटघोरा अस्पताल में उन्हें निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिली।

जानकारी के अनुसार गणेश पंडो कोरबा जिले के ग्राम तिलधरा के निवासी हैं। हाल ही में अपने घर की मरम्मत के दौरान उनके ऊपर भारी लकड़ी गिर गई थी, जिससे उनका दाहिना पैर बुरी तरह घायल हो गया। आर्थिक कठिनाइयों के कारण वह सही समय पर उपचार नहीं करा सके और घरेलू उपचारों से ही काम चलाते रहे। हालत बिगड़ने पर ग्राम सरपंच मनोहर की पहल पर उन्हें कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. हिमांशु ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया।

अस्ति रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु खुटिया ने बताया कि यह एक, एक महीने पुराना जटिल फ्रैक्चर था, जिसमें समय पर इलाज न होने से स्थिति और बिगड़ गई थी। सीमित संसाधनों के बावजूद हड्डी को प्लेट द्वारा फिक्स कर सर्जरी पूरी की गई, जो पूर्णतः सफल रही। अब गणेश सामान्य रूप से चलने-फिरने और काम करने में सक्षम हैं।

यह उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की जटिल सर्जरी सामान्यतः बड़े प्राइवेट अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च कर की जाती है, लेकिन कटघोरा अस्पताल में यह कार्य निःशुल्क और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्य में बीएमओ डॉ. रंजना तिर्की तथा चिकित्सा टीम की अहम भूमिका रही। स्थानीय समाजसेवियों ने भी मरीज को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

मरीज गणेश पंडो और उनके परिजनों ने भावुक होकर स्वास्थ्य केंद्र की टीम तथा विशेष रूप से डॉ. हिमांशु के प्रति गहरा आभार जताया है। यह घटना साबित करती है कि यदि सेवा का जज़्बा हो, तो सीमित संसाधनों में भी असंभव को संभव बनाया जा सकता है।

अस्ति रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु खुटिया आज न सिर्फ एक कुशल चिकित्सक हैं, बल्कि गरीबों और वंचितों की उम्मीद की किरण बन चुके हैं। वहीं, कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र अब केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदना का प्रतीक बनकर उभरा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..18 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending