Connect with us

खबर कटघोरा ..

योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कटघोरा में किया भेंट-मुलाकात, योग भवन निर्माण का दिया आश्वासन ..

Published

on

कटघोरा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कटघोरा आगमन पर स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं योग समिति कटघोरा के सदस्य उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा रायपुर से जशपुर की यात्रा पर थे, जहां वे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे हैं। मार्ग में वे दोपहर भोजन और कार्यकर्ताओं से भेंट के लिए कटघोरा में कुछ समय के लिए रुके।

भेंटवार्ता के दौरान स्थानीय योग समिति द्वारा कटघोरा में विगत कई वर्षों से संचालित हो रहे योग शिविर की जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि रूपनारायण सिन्हा पूर्व में भी इस योग शिविर में भाग ले चुके हैं। समिति द्वारा कटघोरा में एक स्थायी योग भवन निर्माण का अनुरोध किया गया, जिस पर उन्होंने पूरे प्रदेश स्तर पर इस दिशा में ठोस पहल करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कटघोरा में योग शिविर की निरंतरता और गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे और अधिक सशक्त रूप से संचालित करने एवं प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, जशपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में सभी को आमंत्रित भी किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कटघोरा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पवन अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अजय गर्ग, ओमप्रकाश डिक्सेना, नवीन गोयल सहित रायपुर से आए अनेक वरिष्ठजन, योग साधक एवं साधु-संत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर पार्षद अजय गर्ग के साथ सभी ने योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कटघोरा में शीघ्र योग भवन निर्माण की अपेक्षा जताई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..17 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़18 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending