Connect with us

खबर रायगढ़

खेल सुविधाओं को मिलेगा विस्तार, खिलाडिय़ों की तैयारी होगी बेहतर ..

Published

on

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ स्टेडियम में 11.33 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन ,

रायगढ़ स्टेडियम में 4.55 करोड़ से तैयार होंगे सिंथेटिक रनिंग ट्रैक ,

अंतर्राष्ट्रीय मानकों के साथ 4.67 करोड़ में बनेगा स्विमिंग पूल ..

रायगढ़, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने बोईरदादर स्टेडियम रायगढ़ में 11.33 करोड़ से तैयार होने वाली खेल सुविधाओं का भूमिपूजन किया। जिसमें 4.55 करोड़ की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, 4.67 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मानक के स्विमिंग पूल और 2.11 करोड़ की लागत से स्केटिंग रिंक का निर्माण शामिल है।

खेल खिलाड़ी जिंदाबाद का नारा देते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं ने हमारा मान बढ़ाया है। हम लगातार उनके लिए सुविधाएं बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रायगढ़ में धावकों के लिए अभ्यास और प्रतियोगिताओं के स्तर का रनिंग ट्रैक के साथ रोजाना सैर के लिए आने वाले लोगों के लिए भी अलग से ट्रैक बनाया जा रहा है। स्टेडियम का स्विमिंग पूल काफी पुराना हो चुका था, इसको देखते हुए अब यहां अतंर्राष्ट्रीय मानकों वाला स्विमिंग पूल बनाया जा रहा है। स्केटिंग रिंक भी तैयार किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि हम लगातार जनसुविधाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जितने भी प्रोजेक्ट्स यहां शुरू किए गए हैं वे सब अब मूर्त रूप ले रहे हैं। जो जल्द ही लोगों के लिए तैयार हो जाएंगे।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि खेल न सिर्फ खिलाडिय़ों के लिए प्रतियोगी मंचों में अपनी प्रतिभा दिखाने का माध्यम है, अपितु एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का ठोस आधार है। आज हमारी लाइफस्टाइल जिस प्रकार से बदली है, वह सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है। हमारी पिछली पीढिय़ों की दिनचर्या को देखें तो उसमें परिश्रम और मेहनत की बड़ी भूमिका होती थी। उनकी खुराक अच्छी थी और वे लंबे समय तक निरोगी जीवन जीते थे। किन्तु आज का खानपान और जीवनशैली के चलते युवा कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण शारीरिक गतिविधियों का अभाव और सेहत के प्रति लापरवाह रवैय्या है। हमें खेलों को जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। यह सिर्फ युवाओं तक सीमित न रहे बल्कि बड़ी उम्र में भी खेलों से जुड़ा रहना मनोरंजन के साथ सुदृढ़ स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से खिलाडिय़ों की सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य निरंतर जारी है। इससे यहां की खेल प्रतिभाओं को अपनी तैयारी और बेहतर करने का मंच मिलेगा। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने स्टेडियम में तैयार होने वाले ट्रैक्स और सुविधाओं के बारे तकनीकी जानकारी दी। इस अवसर पर खेल एवं योग संघ ने स्टेडियम में होने जा रहे उन्नयन कार्यों के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर सभापति डिग्रीलाल साहू, मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती सरिता केशव जायसवाल, शेख सलीम नियारिया, मुकेश जैन, दिबेश सोलंकी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, एसडीएम महेश शर्मा सहित शहर के खेलप्रेमी व खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खिलाडिय़ों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला –


वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने स्टेडियम में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान तीरंदाजी और फुटबॉल का अभ्यास कर रहे खिलाडिय़ों से भी मुलाकात की। उन्होंने खिलाडिय़ों से उनके अभ्यास और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वित्त मंत्री चौधरी ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपकी मेहनत और समर्पण खेल के क्षेत्र में न केवल आपको आगे बढ़ाएगी बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..7 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending