Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जेल में मनमानी और भ्रष्टाचार का बोलबाला, जेलर सतीश चंद्र भार्गव पर गंभीर आरोप ..

Published

on

सक्ती, जिले की उपजेल में बीते पांच वर्षों से पदस्थ जेलर सतीश चंद्र भार्गव पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल परिसर में भ्रष्टाचार, पक्षपात और मनमानी की पराकाष्ठा देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि जेलर भार्गव के संरक्षण में जेल के अंदर अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है और कैदियों के परिजनों से मिलने के नाम पर भारी-भरकम रकम वसूली की जाती है।

सूत्रों के अनुसार, जेल में जुआ, सट्टा और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से “सुविधा शुल्क” लेकर उन्हें विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। यहां तक कि मुलाकातियों से मिलने के लिए भी जेलर की सहमति के बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलता। जो परिजन नजराना नहीं देते, उन्हें कभी आधार कार्ड या समय की आड़ में लौटा दिया जाता है। वहीं जो लोग रकम चुकाते हैं, उन्हें जेल परिसर के अंदर बैठाकर आराम से मुलाकात कराई जाती है।

जेल के अंदर बने हनुमान मंदिर को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया गया है कि मंदिर निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति नहीं ली गई थी, लेकिन “मंदिर निर्माण” के नाम पर स्थानीय लोगों से मोटी रकम वसूली गई। कई लोगों का कहना है कि जेलर भार्गव शहर के कुछ प्रभावशाली और कारोबारी वर्ग के लोगों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हुए हैं। वह अक्सर उनके विवाह, जन्मदिन और निजी समारोहों में भी शामिल होते हैं, जिससे उनके संबंधों की गहराई स्पष्ट होती है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि हाल ही में एक युवक, जो अपने परिजन से मिलने जेल आया था, उसे जेल परिसर के बाहर से पकड़कर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि युवक ने प्रहरी से कहा था कि उसे मिलने नहीं दिया जा रहा जबकि अन्य लोगों को पैसे देकर अंदर भेजा जा रहा है। इस बात से नाराज जेल कर्मियों ने जेलर को सूचना दी और फिर उसे अंदर ले जाकर मारपीट की गई (जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है)। बाद में उस पर गंभीर आरोप लगाकर थाने में अपराध दर्ज कर दिया गया और जेल में डाल दिया गया।

मुलाकात के लिए आने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “जब तक पैसा नहीं देते, हमें कैदियों से नहीं मिलने दिया जाता। हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया जाता है।” लोगों का कहना है कि अगर जेल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए तो जेलर की मनमानी और अमानवीय व्यवहार के कई प्रमाण उजागर हो सकते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जेल प्रशासन की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सतीश चंद्र भार्गव सहित संबंधित कर्मचारियों के कार्यकाल और व्यवहार की गहन जांच हो। यह मामला अब प्रशासनिक ईमानदारी और मानवाधिकारों की गंभीर परीक्षा बन गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending