Connect with us

खबर सक्ती ...

डॉ. राम कुमार मनहर को मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड, फरीदाबाद (दिल्ली) द्वारा मानद डॉक्टरेट सम्मान ..

Published

on

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पत्रकारिता और डिजिटल विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय गौरव ,

जिला पत्रकार संघ सक्ती ने डॉ. राम कुमार मनहर को दी बधाई, क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल ..

सक्ती/बेलादुला, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के डिजिटल पंचायत बेलादुला के युवा पत्रकार एवं समाजसेवी राम कुमार मनहर को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड एंड मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद (हरियाणा- दिल्ली) द्वारा मानद डॉक्टरेट (Doctorate Honoris Causa) की उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता, वित्त, ग्रामीण विकास एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति और बोली के संवर्धन में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र सैनी (चेयरमैन) एवं सी.पी. यादव उपस्थित थे। समारोह में देश के कई राज्यों — महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उड़ीसा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, कश्मीर, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश और हैदराबाद — से सम्मानित व्यक्तित्व शामिल हुए।

डिजिटल पंचायत बेलादुला के संस्थापक और सीजी पंचायत न्यूज यूट्यूब चैनल के संपादक राम कुमार मनहर लंबे समय से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और लोकभाषा को डिजिटल माध्यम से देशभर में प्रसारित कर रहे हैं। वे सक्ती जिले के पहले डिजिटल सेवा प्रदाता भी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई बार सम्मानित हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े रहकर उन्होंने डिजिटल जागरूकता, सामाजिक सरोकार और लोकसंस्कृति को जोड़ा है।

डॉ. राम कुमार मनहर की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से सतनामी समाज के लिए गौरव की बात है। उनके सम्मान की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

जिला पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और सदस्यगणों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

डॉ. मनहर का पत्रकारिता सफर प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ। जब डिजिटल मीडिया का दौर नहीं था, तब वे क्षेत्रीय अखबारों के वितरण से जुड़े रहे। आज वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से गांव से लेकर शहर तक की हर छोटी-बड़ी खबर लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

उनकी यह उपाधि छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता जगत, ग्रामीण क्षेत्र और संस्कृति संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending